भरतपुर: देश के करीब 74 करोड़ खाता एवं पॉलिसी धारकों पर मंडरा रहे संकट के बादलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्योगपति मित्र गौतम अडानी एवं आर्थिक कारगुजारियों के खिलाफ आज 06 फरबरी 2023 को मुख्य वक्ता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव एवं निवर्तमान अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में एल आई सी सुपर बाजार कार्यालय के सामने धरना विरोध प्रदर्शन किया गया।

शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दयाचंद पचौरी ने अपने वक्तव्य में बताया कि देश की केंद्र सरकार मध्यम वर्ग को रिजर्व बैंक के माध्यम से रेपो रेट बढ़ाकर सूद खोरी कर रही है। पिछले साल में केंद्र सरकार द्वारा दो से तीन प्रतिशत व्याज दर बढ़ा दी गई है जिसमे होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन चुकाने में देश की आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कर्ज में डूबे देश के बहुत लोगों ने इस वजह से आत्म हत्या तक कर ली है। जबकि हमारी राज्य सरकार सूद खोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। जिससे राज्य में मध्यम वर्ग को राहत मिल रही है।

अध्यक्ष पचौरी ने बताया की प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज कांग्रेस पार्टी के जिला एवं शहर कमेटी के तत्वावधान में हुए इस प्रदर्शन में जिला, शहर सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष,अग्रिम संगठन पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता भाग लेकर देश के सबसे बड़े पीएसयू के खाता धारक एवं निवेशकों की आवाज बनकर केंद्र सरकार से मांग की गई । तथा संसद में जे पी सी गठित कर हिंडनवर्ग रिपोर्ट की विस्तृत जांच हो एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के साथ साथ करोड़ों निवेशकों की गाढ़ी कमाई का बाजार मूल्य के माध्यम से जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई एवं सुरक्षा का पुख्ता आश्वाशन केंद्र सरकार द्वारा दिया जाए।

धरना प्रदर्शन में उपमेयर गिरीश चौधरी, पी सी सी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, साहब सिंह एडवोकेट,वरिष्ठ नेता उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान,डॉक्टर सुरेश यादव, खोह ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा,नदबई ब्लॉक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा,सेवर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भगवान कटारा,सुरेश पदयात्री,राजेंद्र सारस्वत,नदीम मालिक, हेमेंद्र चीकू, अवधेश त्रिगुणायत, रामेश्वर सैनी,अभिषेक तिवारी,डॉक्टर लोकपाल,प्रेमसिंह जी, निरंजन सिंह जघीना,पार्षद अशोक लवानिया,चंद्रभान फोजदार ,रघुवीरसिंह,किशनसिंह,मुकेश पार्षद,योगेश उपमन,विजेंद्र चीमा,विशाल तिवारी,दिनेश सोगरवाल, योगेश सिंघल,सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

संवाददाता- आशीष वर्मा