भाजपा शहर मंडल भरतपुर में पार्टी स्थापना दिवस मनाया भारतीय जनता पार्टी के 44 वां स्थापना दिवस के अवसर पर भरतपुर शहर मंडल के तत्वाधान में एस पी एम स्कूल तिलक नगर भरतपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष  गिरधारी तिवारी जी एवं अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, जिला महामंत्री बृजेश अग्रवाल, जिला मंत्री मुकेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन किया।

वार्ड पार्षद सुंदर सिंह ने पार्टी की स्थापना पर प्रकाश डाला, मुख्य वक्ता गिरधारी तिवारी ने पार्टी की पंच निष्ठा एकात्म मानववाद अंतोदय योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश के लिए नासूर धारा 370, 35a का खात्मा भाजपा राज में ही संभव हुआ।

भारतवासियों का राम मंदिर का सपना भी शीघ्र ही साकार होने वाला है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी जनवरी 2024 में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन कर देश की जनता को समर्पित करेंगे। बैठक में आगंतुक अतिथियों का स्वागत शहर मंडल अध्यक्ष विष्णु लोहिया ने पटका एवं टोपी पहना कर किया एवं मंडल का संचालन महामंत्री डॉ वीरेंद्र पचौरी, शहर मंत्री सुशील कुमार उपमन्यू ने किया।

बैठक में रोशन सिरोहिया पार्षद सुंदर सिंह, पार्षद अनिल शर्मा, नीरज चौधरी, पप्पू राणा कुंवर सिंह ततामड, निखिल सिरोहिया, हुकम सिंह बूथ अध्यक्ष शुभम प्रजापति, हिमांशु यादव, हरीश चौधरी, नारायण कुमार, ठाकुर विजेंद्र सिंह, बृजेश फौजी, अमर सिंह, विष्णु देशवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा