कोटा . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोटा आने से पहले संभाग के चारों जिलों में बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख तक की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए अब जिलेवार समीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर सोमवार को प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल कोटा पहुंचे और संभागीय स्तरीय समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने बताया कि कोटा में जल्द संभाग का बूथ सम्मेलन होने वाला है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे। उन्हाेंने फोटो युक्त बूथ समिति संरचना, पन्ना प्रमुख संरचना को लेकर भी चर्चा की तथा पदाधिकारियों को शेष रही संगठन संरचना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में शहर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर, कोटा शहर सहप्रभारी श्याम शर्मा, महामंत्री जगदीश जिंदल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, झालावाड जिलाध्यक्ष संजय जैन, बारां जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा व बूंदी जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।