news of rajasthan

news of rajasthan

“उस देश की सरहद को कोई छू नही सकता, जिस देश की सरहद की निगेहबान हैं आँखें”। हिंदुस्तान एक ऐसा देश जहाँ हर प्रकार के लोग रहते हैं। अलग-अलग धर्म, जाती, परम्परा और संस्कृति के लोग यहाँ निवास करते हैं। यहाँ सब का रहन सहन, खान-पान, बोल-चाल, रीती-रिवाज, तरीका एक दूसरे से भले ही अलग हो, लेकिन जब बात देश की आती है, तो भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति पहले हिंदुस्तानी है। बाकी सब बातें बाद में आती हैं। क्योंकि देश के लिए सब की नज़रों में सिर्फ एक ही रंग है। तिरंगे का रंग। देश के लिए एक ही गीत है। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम्। सबके लिए एक ही जाती है। भारतीय। हर हिंदुस्तानी का एक ही सर्वोपरि कर्तव्य है। देशभक्ति। हिंदुस्तान एक ऐसा राष्ट्र है जहाँ एक माँ अपने बच्चों को देशभक्ति, बाल जीवन घुट्टी की तरह पिलाती है। वही बच्चे बड़े होकर मौका आने पर अपने देश के लिए अपनी जान से सकते हैं तो देश के दुश्मनों की जान ले भी सकते हैं।

Read more: 2nd Anniversary of Surgical Strike-PM Modi inaugurates Parakram Parv in Jodhpur

news of rajasthan

आज से ठीक दो साल पहले ऐसा हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक इतिहास रचा गया था। जब हिंदुस्तान के वीर जवानों ने पाकिस्तान के घर में घुसकर वहां छुपे बैठे आतंकियों को मार गिराया था। लेकिन इसके पीछे एक विशेष कारण था। दरअसल भारत पाकिस्तान की एलओसी यानि नियंत्रण रेखा पर आये दिन पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा लगातार गोलीबारी की जा रही थी। ऐसे में एक तो आतंकी दोनों देशों के बीच तय किये गए शांति समझौते का उलंघन कर रहे थे। दूसरा गोलीबारी से हमारे सैनिक भी मारे जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने सीमा पर स्थित उरी नामक जगह पर बड़ा हमला भी कर दिया। जिसमे हमारे देश के कई जवान शहीद हो गए। इस अचानक हुए हमले से देश में काफी उथल पुथल मच गयी थी। हर तरफ शहीदों की शहादत की चर्चा थी, तो लोगों में आतंकियों के खिलाफ आक्रोश भी था। इसलिए दुश्मनों को सबक सीखने और शहीदों की मौत का बदला लेने के लिए हमारी सेना के बड़े अधिकारीयों ने एक गुप्त योजना बनायी। जिसके तहत हमारे देश के वीर योद्धाओं ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए 7 आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया, साथ ही 38 आतंकियों को भी मार गिराया। जिससे पाकिस्तान और कई आतंकवादियों के मन में दहशत बैठ गयी थी। उसके बाद हिंदुस्तान पर आतंकियों ने कोई बड़ा हमला करने की हिम्मत नहीं की।

क्या होती है सर्जिकल स्ट्राइक?

सर्जिकल स्ट्राइक किसी सैनिक दल द्वारा की गयी एक ऐसी कार्रवाई होती है। जिसमे आम नागरिक और उनसे जुडी किसी भी वास्तु या जगह और सुविधा को कम से कम या ना के बराबर नुकसान पहुंचते हुए। दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर या तो उन्हें नष्ट कर दिया जाता है, या फिर उन्हें ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुँचाया जाता है। सर्जिकल स्ट्राइक कहलाती है। अपने काम को अंजाम देने के बाद सर्जिकल स्ट्राइक पर गया सैनिक दाल वापस अपने खेमे में लौट आता है। इस तरह की कार्रवाई में सूचना कम से कम लोगों तक रखी जाती है। ताकि गोपनीयता बनी रहे। ऐसा हमला करने से पहले रणनीति बनाई जाती है। जिसमे प्रत्येक छोटी से छोटी बात जैसे समय, स्थान, और सैनिकों की संख्या का मुख्य रूप से ध्यान रखा जाता है। ये भी ध्यान रखा जाता है की हमला तय समय पर और तय गजह पर ही हो।

सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के रूप में आज पराक्रम दिवस मनाया जा रहा है

हिंदुस्तान के जांबाज वीर जवानों ने 27-28 सितम्बर 2016 को पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकियों सहित उनके अड्डों को भी नेस्तोनाबूद कर दिया। ये एक ऐसी सैन्य घटना थी, जिसने पाकिस्तान समेत सभी आतंकवादियों के दांत खट्टे कर दिए थे। दुनिया के कई देशों ने भी इस सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना की। जिसके फलस्वरूप एक बार फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान बेनकाब हो गया। ये साबित हो गया की पाकिस्तान में आतंकी संगठन पनपते हैं, पाकिस्तानी सरकार अप्रत्यक्ष रूप से उनको मदद भी देती है। लेकिन भारत ने उनके ज्यादार ठिकानों को ख़त्म कर दिया। उसी जीत के उपलक्ष्य में भारत आज पराक्रम दिवस मना रहा है।

Read more: जयपुर में एक शाम होगी लता मंगेशकरजी के नाम, सदाबहार गीतों में झूमेगा शहर