कोटा रिवर फ्रंट पर दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को मोल्ड बॉक्स से निकालते समय रविवार को हादसा हो गया। मोल्ड बॉक्स पर चढ़ रहे कास्टिंग इंजीनियर देवेंद्र आर्य और उनके साथ खड़ा मजदूर करीब 35 फीट की ऊंचाई से गिर गए। दोनों को कोटा के तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां इंजीनियर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहां मजदूर की मौत हो गई है।

कुन्हाड़ी थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मोल्ड बॉक्स से घंटी निकालने का काम चल रहा है। दोपहर तीन बजे इंजीनियर देवेन्द्र आर्य और मजदूर छोटू मोल्ड बॉक्स से बेल निकालने के काम में लगे थे। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से घंटी को हटाया जा रहा था। इस दौरान सबसे ऊपरी गार्डर हाइड्रोलिक मशीन से छूते ही फिसल गया और तीन टुकड़ों में टूट गया।

इसके बाद दोनों अपना संतुलन खो बैठे और 35 फीट की ऊंचाई से गिर गए। इसके बाद दोनों के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में छोटू की मौत हो गई। आपको बता दें कि घंटी बॉक्स के सांचे में है और इसे इसी महीने हटाना पड़ा है।