जोधपुर। राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर एवं ब्रज मण्डल समाज जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 25 फरवरी, शनिवार की सायं 7 बजे लघु उद्योग भारती भवन जोधपुर में अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन ‘रंगीलौ रंग डारि गयौ री‘ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक श्अनिल गोयल ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  रमेश बोराणा होंगे तथा नगर निगम (उत्तर) की महापौर  कुन्ती परिहार तथा नगर निगम (दक्षिण) की महापौर  वनिता सेठ विशिष्ट अतिथि होंगी।

उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में ब्रज भाषा के मशहूर कवि एवं कवयित्रियां अपनी रचनाएं करेंगे। इनमें मथुरा से  श्याम सुन्दर अकिंचन, धौलपुर से  ब्रजेन्द्र चकोर, कामां से  विट्ठल पारीक, जयपुर से  भूपेन्द्र भरतपुरी एवं डॉ. सुशीला शील, दिल्ली से  सुनहरी लाल तुरन्त, आगरा से डॉ. रुचि चतुर्वेदी तथा डीग से  सुनील सरल अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण शर्मा एवं सचिव  गोपाललाल गुप्ता तथा ब्रज मण्डल समाज जोधपुर के  गोविन्द खण्डेलवाल एवं कार्यक्रम संयोजक  अनिल गुप्ता आदि ने कवि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की।