अजमेर नगर निगम के तत्वावधान में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्राट पृथ्वीराज चौहान अजयमेरू खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। 13 मई से 25 मई तक 13 खेलों का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को महापौर ब्रजलता हाड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खेल महाकुंभ के सफल आयोजन हेतु पार्षदों एवं निगम अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर कक्ष में आयोजित बैठक खेल व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। महाकुंभ के संयोजक उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि महापौर द्वारा आयोजन हेतु पार्षदों को कमेटी बनाई गई है एवं साथ ही खेल विशेषज्ञ और व्यवस्था के लिए प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया है।

13 से 21 मई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से तीरंदाजी, हॉकी, टेनिस, राईफल शूटिंग, मैराथन दौड़, साइक्लिंग, बास्केट बॉल, कबड्‌डी, शतरंज, कुश्ती, बेडमिंटन, जुड़ो और वॉलीबॉल को शामिल किया गया। बैठक में पार्षद कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुभाष जाटव, राजू साहू, भारती श्रीवास्तव, महेंद्र राव, प्रतिभा पाराशर, हेमंत सांखला, विक्रम तंबोली, रणजीत सिंह, श्रवण कुमार, नुकूल खण्डेलवाल, हितेश्वरी टांक, लक्ष्मी बुन्देल, नीतिन जैन, विनोद तंवर, हेमन्त शर्मा, सैयद फलज एवं निगम अधिकारियों में अधिशाषी अभियंता रविंद्र कुमार सैनी, कार्यालय सहायक पीटर पॉल, कनिष्ठ लिपिक अय्याज अहमद, प्रतीक पारचा व मुकेश मूरजानी मौजूद थे।

खिलाड़ी यहां करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन 

खिलाड़ी किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के अधिशाषी अभियंता रविन्द्र कुमार सैनी ( 8279205690 ), डीएलआर सूर्य प्रसाद दोसाया ( 9983994488), प्रतिक पारचा ( 8949474718 ) और अय्याज ( 9001292293 ) पर संपर्क कर सकते हैं।

ऐतिहासिक होगा आयोजन 

उपमहापौर जैन ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान अजयमेरू खेल महाकुंभ का आयोजन ऐतिहासिक होगा। सफल आयोजन हेतु विभिन्न खेलों की कमेटी गठित की गई है। खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खेल प्रतियोगिता का समापन इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।