जयपुर। प्रदेश के धौलपुर जिले में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से 2 भाईयों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है पार्वती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो सगे भाइयों समेत पांच लोग डूब गए। जब तक इन्हें बचाया जाता इनकी मौत हो चुकी थी। पांच युवकों की नदी में डूबने के बाद प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन की मदद से पांचों युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही DM और SP घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बसेड़ी पार्वती नदी में डूबने वाले पांचों मृतक आगरा के भवनपुरा गांव के रहने वाले थे।

3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक युवकों के साथ आए गांव वालों ने चारों को डूबता देख शोर मचाया। गश्त कर रहे पुलिस दल ने गोताखोरों को बुलाया। पहले राजेश और सत्यपाल के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद रणवीर, घनश्याम और कृष्णा की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव भी बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान उनके साथ आए गांव वालों ने की। धौलपुर पुलिस ने आगरा पुलिस को सूचना दी है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिवार वालों को सौंप दिये गए हैं।

नदी में बैंलेस बिगड़ने पर डूबे युवक
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दशहरे पर चंबल और पार्वती नदी पर मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने के लिए लोग आ रहे थे। इस मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान बॉर्डर पर जगनेर थाना क्षेत्र के भुवनपुरा गांव के लोग पार्वती नदी पर आए। गांव के चार युवक माता की मूर्ति लेकर पानी में उतर गए। मूर्ति का वजन ज्यादा होने के कारण चारों का बैंलेस बिगड़ गया। पैर फिसला और डूब गए। जहां मृतकों के नाम राजेश, रणवीर, सत्यपाल, संजय और कृष्णा हैं। सभी की उम्र 22 से 24 साल के बीच है।

एक महीने बाद होने वाली थी शादी
राजेश और रणवीर दोनों सगे भाई थे। स्थानीय गांव वालों के मुताबिक मृतक भाइयों की जगनेर में सिलाई की दुकान थी। पिछले साल एक भाई की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार राजेश की अगले एक महीने बाद शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन ये हादसा हो गया।