अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चौधरी के नेतृत्व मे त्रिसूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे। महानगर सहमंत्री अस्तित्व तिवारी, खुशाल प्रजापत को भी गिरफ्तार किया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चौधरी ने बताया कि एबीवीपी कार्यकर्ता विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे रहे थे लेकिन हर बार पुलिस द्वारा लोकतंत्र की हत्या करवाकर तानाशाही रवैया अपनाकर कार्यकर्ताओ से मिलने नही दिया जा रहा है। एबीवीपी तीन मांगो को लेकर मिलना चाह रही थी। जिसमे लाॅ काॅलेज मे चारदीवारी निर्माण, जीसीए और जीजीसीए को एमडीएसयू का संघटक कॉलेज बनाने और पेपरलीक मामलो में आरपीएससी चेयरमेन को हटाने सीबीआई जाँच मांग को लेकर ज्ञापन दे रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओ को हिरासत मे ले लिया गया। इसके बाद थाने के बाहर कार्यकताओं का जमावड़ा लग गया तो वहा से एबीवीपी कार्यकर्ता विकास गोरा, लक्ष्य सैनी व आकाश को भी हिरासत मे ले लिया। एबीवीपी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के दबाव में आकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के कृत्य की भर्त्सना करती है।