भरतपुर 11, अप्रैल 2023। 15 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर आज दिनांक 11 अप्रैल 2023 को दोपहर 12:00 बजे सेंचुरी ग्रीन रिसोर्ट आगरा रोड पर संभाग बैठक संपन्न हुई।

भरतपुर संभाग की बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, भरतपुर सांसद रंजीता कोली ,सांसद मनोज राजोरिया, प्रदेश मंत्री महिंद्र जाटव ,भरतपुर जिला  प्रभारी  बनवारी लाल सिंघल, करौली जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह राजावत, भरतपुर जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित करौली जिला अध्यक्ष बृजलाल ढिकोलिया मंचासीन रहे।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ

संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बैठक का संचालन किया और आभार प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने व्यक्त किया। एवं भरतपुर जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने स्वागत भाषण दिया। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा की सर्व समाज के साथ समरसता बढ़ती जा रही है,  समाज भी महत्व दे रहा है ।आज भाजपा व्यापक हैं, विशाल हैं, हमारी पार्टी का समर्थन बढ़ा है और समर्पण भी बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी चेहरा बनी है । भाजपा के पास सर्वाधिक नीतियां, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, लोकतंत्र और राजनीतिक मूल्यों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण तत्व है। जनभागीदारी, सांस्कृतिक पुनरुत्थान, डिजिटल इंडिया और देशभर में स्वस्थ लोकतंत्र के चेहरे के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने नए आयाम स्थापित किए हैं।

चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा परिवार और क्षेत्र से ऊपर उठकर सर्वव्यापी बनी है। भाजपा का मिशन विजय की राह पर चल पड़ा है। केंद्रीय गृहमत्री आ अमित शाह के संभाग स्तरीय भूत सम्मेलन में 100 प्रतिशत उपस्थिति रहे की अपील की।

चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें लाइव प्रसारण को राजस्थान की एक करोड़ जनता तक पहुंचाने की योजना बनानी है। जनविश्वास बढ़ाना व सर्वस्पर्शी बन बनना है और स्ट्रक्चर और संस्कृति को बनाए रखना है। ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्षों से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे नारों को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आज भाजपा रूपी पौधा वटवृक्ष बनकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गया है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ-साथ चुनौतियां और जिम्मेदारी भी बढ़ी है। सकारात्मक सोच के साथ पार्टी के काम को निरंतर आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार मन की बात में राजस्थान के गौरव पर चर्चा कर राजस्थान का मान बढ़ाया है ।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भरतपुर आगमन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत हो जिसमें किसानों की, युवाओं की, महिलाओं की, व्यापारी वर्ग की सहभागिता हो। अभी इन 4 दिनों में इतना प्रचार-प्रसार भारतीय जनता पार्टी का करें अमित शाह जी के आगमन का करें जिससे कि पूरा भरतपुर भाजपा मय हो जाए और इस  बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सौ परसेंट उपस्थिति कार्यकर्ताओं की रहे।

चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आतंकी जैसा व्यवहार कर रहे हैं और जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज कहां तक जायज है। सरकार अपराधियों के प्रति गंभीर नहीं है  जयपुर में हुए बम ब्लास्ट के आरोपियों के खिलाफ पुरज़ोर पैरवी नहीं कर पाई ना ही कोई काबिल वकील खड़ा कर पाई क्योंकि सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। रामनवमी के जुलूस पर, नव वर्ष के जुलूस पर धारा 144 लागू कर तालिबानी प्रवृत्ति को दर्शा रही है। संगठन सर्वोपरि है। संगठन में एक व्यक्ति नहीं, अपितु संगठन मिलकर काम करता है।परिश्रम और योजनाबद्ध तरीके से काम करने का वक्त है ।भाजपा के पास नीति भी है और नियति भी है।

संभाग बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ/ विभाग के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा के संगठन प्रभारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी ,सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, वर्तमान प्रधान, वर्तमान नगर निकाय प्रमुख ,विधानसभा विस्तारक बैठक में उपस्थित रहे।

उसके बाद दोपहर 02.30 बजे होटल बर्ड व्यू, सारस चौराहा पर संगठन महामंत्री  चंद्रशेखर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा और संभाग प्रभारी  मुकेश दाधीच ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तैयारियों को लेकर जिला  बैठक ली। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी जिससे कि बूथ सम्मेलन मैं अपेक्षित कार्यकर्ताओं की 100% उपस्थिति रहे एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह का लोहागढ़ में भव्य स्वागत रूप से स्वागत हो इस पर चर्चा की।

बैठक में  भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी ,विधानसभा विस्तारक, और अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता बैठक में अपेक्षित रहें।

संवाददाता- आशीष वर्मा