अजान गुनसारा मण्डल के शक्ति केन्द्र रारह पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह जी की अध्यक्षता एवं भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष जगदीश अजान जी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा का 44वा स्थापना दिवस कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भारत माता, डॉ.श्यमाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया ।

कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के उद्बोधन को मंडल के कार्यकर्ताओ के साथ सुनते हुए शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक व बूथ अध्यक्षों का स्वागत किया एवं भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झण्डा लगाकर हर्षोल्लास से मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा भरतपुर के ज़िलाध्यक्ष मोहन रारह ने कहा हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि हम सभी विश्व की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है पिछले 9 वर्षों से भारत में सबसे अधिक सांसद, विधायक एवं राज्यों में सरकारों एवं केन्द्र में लगातार दूसरी बार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार है हम सभी को गर्व है।

हम सभी के लिए भारत माता सर्वोपरि है तथा नेशन फ़र्स्ट है, भाजपा की सरकारें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ अन्त्योदय कल्याण के लिए कार्य कर रही है। देश की मोदी सरकार युवा, किसान, महिला सहित हर वर्ग के लिए केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करने का कार्य कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संकल्प लिया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदेव सेवा समर्पण और संतुलन के भाव के साथ पार्टी का कार्य करेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि राजस्थान में जंगलराज भ्रष्टाचार और कुशासन, युवा, किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे और राजस्थान में 2023 में कमल खिलाएंगे।

इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष जगदीश अजान जी , भाजपा मण्डल मण्डल महामंत्री देवेंद्र सिंह जी,उपाध्यक्ष बाबू सिंह सातंरुक , लाल सिंह लुधवाडा , मूलचंद, अशोक उबार, प्रमोद, सूरजभान उबार, मोहन सिंह मास्टर, बदन सिंह रारह , जागन अभोर्रा , रमेश तीवारी ,निहाल सिंह, चन्द्रभान,भरत सिंह बुराबई बूथ अध्यक्ष, भगवान सिंह, सुरेन्द्र उबार, प्रेम सिंह रारह ,जसमत गुनसारा अरुण सिंह सातंरुक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।