अजमेर के रामगंज थाना इलाके में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश होने पर बाइक से हजारी गार्डन ले गए। जहां एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता बदहवास हालत में सुबह परिजनों के साथ रामगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है और अपने घर भगवानगंज में थी। रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले बादल, गोलू, दिनेश व अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने उसे चाकू से डराया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर हजारी बाग ले गए।

इसके बाद उसे वापस घर छोड़ दिया। वे पड़ोस में रहते हैं और वह उन्हें पहचानती है। चारों नशे में थे। अब आरोपी कार्रवाई करने पर धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में बात करने पर रामगंज थाने के एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि पीड़िता आयी है। शिकायत दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।