राजस्थान के 187 नगरीय निकायों में 11772 और सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती। डीएलबी ने आदेश जारी किया है। कोटा को पहले की भर्ती में शामिल नहीं किया गया था, इस बार कोटा को भी शामिल किया गया है। इस से पहले 176 निकायों में 13184 पद पर भर्ती निकली चुकी है।

बेरोजगारों को सरकार ने तोहफा तो दे दिया है, लेकिन कई सवालों पर स्थिति अभी साफ नहीं है। पहला सवाल तो यह है कि पूर्व में निकली भर्ती में लिए गए आवेदनों में ही इन नए पदों को समायोजित किया जाएगा या नए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन अलग से लिए जाएंगे। वाल्मीकि समाज के लोगों की मानें तो नए आवेदन लिए जाएंगे। वहीं जिस व्यक्ति ने पूर्व में आवेदन किया है उन्हें एडिट करने का विकल्प मिलेगा।

176 निकायों में पहले 13184 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकली थी। प्रदेश भर से 8,39,822 लाख अभ्यर्थियों ने इसमें आवेदन किया है। ग्रेटर निगम में 3.35 लाख आवेदन एवं 2.26 लाख आवेदन हेरिटेज निगम में आए हैं। ग्रेटर निगम में 3670 पद हैं वहीं हेरिटेज निगम में 108 पद हैं। अभ्यर्थियों के आवेदनों को साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए संबंधित नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद में भेजा जाएगा।