news of rajasthan
समारोह में सम्मानित हुई महिलाएं।
news of rajasthan
समारोह में सम्मानित हुई महिलाएं।

नगर निगम जयपुर की महिला उत्थान समिति द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह 2018 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थानीय मसाला चौक में आयोजित हुआ था। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 महिलाओं का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में ऐसी महिलाओं के आवेदन मांगे गए थे जिन्होंने कला एवं संस्कृति में विशेष योगदान (राजस्थान कला संस्कृति) हो, राजनिति, साहित्य, खेल, समाज सेवा तथा महिला सशक्ति करण, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा एवं राष्ट्रीय स्तर व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक कार्य किया हो। सभी चुनी गई महिलाओं को साफा पहनाकर और प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

हमारा प्रयास है कि जयुपर की महिलाएं और अधिक सशक्त हो और उन्हें उचित सम्मान, काम करने के उचित अवसर और सशक्त सुरक्षा प्राप्त हो। – मनोज भारद्वाज, उप महापौर, नगर निगम

नारी शक्ति सम्मान समारोह 2018 में म्यूजिक एव इवेन्ट कार्यक्रम के अन्तर्गत वीणा कला अकादमी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाएं नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता, महिलाओं एवं पुरुषों की साफा बंधाई प्रतियोगिता के साथ वीणा कला अकादमी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का महिलाओं ने जमकर आनन्द उठाया।

news of rajasthan

इस मौके पर महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष कुसुम यादव ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को समिति द्वारा सम्मानित किया गया है। इससे अन्य महिलांए भी प्रेरणा लेंगी।

तीज त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि नगर निगम के उप महापौर मनोज भारद्वाज ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जयुपर की महिलाएं और अधिक सशक्त हो और उन्हें उचित सम्मान, काम करने के उचित अवसर और सशक्त सुरक्षा प्राप्त हो। इसी उद्देश्य से लेकर महिला उत्थान समिति का गठन किया गया है। इस अवसर पर नगर निगम कमीश्नर एवं स्मार्ट सिटी सीईओ सुरेश कुमार ओला, पार्षद, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Read more: भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से 23.84 लाख मरीजों को मिला कैशलेस उपचार