news of rajasthan
Women get out, then the change is certain: Chief Minister vasundhara Raje.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि महिलाएं ही चेंज एजेंट हैं। महिलाएं घर से बाहर निकलकर समाज को बदलने की प्रतिज्ञा कर लें तो फिर उन्हें बदलाव लाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि महिलाएं नई ऊर्जा के साथ नये युग का सूत्रपात कर सकती हैं। मुख्यमंत्री राजे ने राजस्थान जाट समाज संस्थान के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में ये बात कही। सीएम राजे ने 8 सिविल लाइंस में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के क्षत्राणी शपथ ग्रहण समारोह में यह भी कहा कि घूंघट में रहने वाली क्षत्राणियां अब घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर एक नई क्रांति का आगाज कर रही हैं। आज का संकल्प यही कहता है। विद्याधर नगर में राजस्थान जाट समाज संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में उन्होंने जाट समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए कहा कि सभी 36 कौमों का विश्वास और प्यार ही मेरी ताकत है। इसी ताकत और ऊर्जा से राजस्थान को खुशहाल बनाने में हम सफल हुए हैं।

news of rajasthan
Image: राजस्थान जाट समाज संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में दीप प्रज्जवलित करती हुई सीएम वसुंधरा राजे.

समाज, देश और प्रदेश को एक सूत्र में पिरोने का काम करती हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री राजे ने 8 सिविल लाइंस पर क्षत्राणियों को संबोधित करते हुए कहा कि आमतौर पर क्षत्रिय महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं, लेकिन आज एक नये युग की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि महिला जब बदलाव की भावना के साथ बाहर निकलती है तो सैंकड़ों चुनौतियों के बावजूद सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से होता है, क्योंकि महिलाएं जिस तरह घर को संवारने का हुनर जानती हैं, उसी तरह वे समाज, देश और प्रदेश को भी एक सूत्र में पिरोने का काम करती हैं।

news of rajasthan
Image: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के क्षत्राणी शपथ ग्रहण समारोह में महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री राजे.

राजस्थान की पहली सरकार जिसने किसानों का कर्जा किया माफ

मुख्यमंत्री राजे ने राजस्थान जाट समाज संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि जाट समाज ने शिक्षा के महत्व को समझा है और तरक्की की है। सीएम ने कहा कि शिक्षा सफलता की वह कुंजी है, जिससे कामयाबी का कोई भी ताला खुल सकता है। हमारे बुजुर्गों ने इस पर काम किया और जगह-जगह स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल खोले। इसी सोच पर काम करते हुए हमारी सरकार भी शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। शिक्षा के क्षेत्र में हम इन चार सालों में 26वें स्थान से देश में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जाट समाज प्रगतिशील किसानों का समाज है। हमने किसानों को मजबूत करने के लिए लघु और सीमान्त कृषकों का 50 हजार रुपये तक का कर्जा माफ किया है। इससे करीब 28 लाख किसानों का करीब 10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ होगा। राजे ने जाट समाज के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आरएएस, आरपीएस सहित विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं, खिलाड़ियों तथा वरिष्ठजनों को सम्मानित किया।

Read More: कमजोर वर्ग का सशक्तिकरण हमारी सरकार का ध्येय: गृह मंत्री कटारिया

विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद हमनें विकास में कोई कमी नहीं आने दीं

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राजस्थान की 60 साल की मुसीबत 5 साल में दूर नहीं हो सकती, लेकिन हमारी सरकार ने दिन-रात काम कर प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति विकट होते हुए भी हमने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सीएम राजे ने कहा कि आपका प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो विकास का यह सफर यूं ही आगे भी जारी रहेगा।