news of rajasthan
विधानसभा में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
विधानसभा में बजट 2018-19 पेश करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने विधानसभा में अपने वर्तमान कार्यकाल का 5वां और अंतिम बजट आज सोमवार को पेश कर दिया है। बजट 2018 में 278 बातों का उल्लेख किया गया है। चुनावी साल में पेश किए गए बजट 2018 में चुनावों बातों पर नहीं अपितु राज्य के हर नागरिक के लिए कुछ न कुछ दिया है। मुख्यमंत्री ने सत्र में 2 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। इसमें 650 करोड़ की राहत दी है जबकि 20,165 करोड़ रूपए का राजकीय वित्तिय घाटा दर्शाया गया है। बजट में आम आदमी के लिए 80 वर्ष से उपर के आयु वाले वरिष्ठजन को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा, अप्रैल से 7वें वेतनमान का एरियर, डीएलसी दरों में 10 प्रतिशत की कटौती, स्टैम्प ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन फीस में कमी, महिलाओं को 2 साल की ‘चाइल्ड केयर लीव’ व व्यापारिक कल्याण बोर्ड की घोषणा कुछ खास और हाइलाइट घोषणाएं शामिल हैं।

50 हजार रुपए तक के लोन और ओवर ड्यू पर ब्याज माफ कर किसानों को बड़ी राहत दी गई है। पत्रकारों के आवास के लिए 25 लाख तक की ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने और फोटो जर्नलिस्ट एवं वीडियो जर्नलिस्ट के कैमरा बीमा की घोषणा की गई है। राज्य के युवा क्रिकेटर कमलेश नागरकोटि को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा हुई है। बजट 2018-19 में मौजूदा साल में एक लाख के करीब सरकारी नौकरियों की बात भी कही गई है।

बजट 2018 में हुई अन्य घोषणाओं और योजनाओं की जानकारी नीचे दी गई है।

आम आदमी के लिए :-

  • भामाशाह कार्ड धारक NFSA परिवारों के लिए ‘भामाशाह सुरक्षा कवच’ की घोषणा
  • 7वें वेतन आयोग का एरियर मिलेगा।
  • 80 साल से अधिक उम्र के वृद्धजनों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, सहयोगी को 50 प्रतिशत की रियायत
  • हर जिले में एक गौशाला को 50 लाख रूपए का अनुदान मिलेगा।
  • कर प्रस्तावों में एक भी नया कर नहीं लगाया गया है और इनमें आमजन को 650 करोड़ रुपए की राहत दी गई है
  • प्रदेश में आमजन को बजरी सस्ती दरों पर सुगमता से उपलब्ध हो, इसके लिए खनिज बजरी के छोटे आकार के खनन पट्टे दिए जाएंगे।
  • आदर्श मदरसों पर 25 करोड़ रूपए से अधिक खर्च करने की योजना
  • 17 जिलों में जल संरक्षण के काम होंगे।
  • 360 करोड रुपए टॉयलेट पर खर्च होंगे।
  • एमनेस्टी स्कीम की अवधि बढ़ाई जाएगी
  • आमजन को सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए डीएलसी दर में 10 प्रतिशत कटौती की घोषणा।
  • स्टैम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस में होगी कमी। भू-राजस्व किया जाएगा माफ।
  • पंजीयन शुल्क की अधिकतम सीमा 4 लाख से घटाकर 3 लाख की।
  • जयपुर में 40 इलेक्ट्रिकल बसें चलेंगी
  • नए न्यायालयों की घोषणा।
  • जयपुर मैट्रो के लिए 2 कोर्ट खुलेंगे

बेरोजगारों के लिए :-

  • शिक्षा विभाग में 77 हजार पदों पर होंगी ​भर्तियां, जारी होगी विज्ञप्ति
  • 9000 सेकंड ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्तियां
  • 54000 थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्तियों की घोषणा
  • बाल विकास परियोजनाओं में भर्ती निकलेगी।
  • 2000 पटवारियों की होगी भर्ती
  • प्रशासनिक विभाग में 11900 सरकारी भर्ती
  • नर्सिंग टीचर्स के लिए नई भर्ती योजना

महिलाओं के लिए :-

  • महिला कर्मचारियों को कार्यकाल में 2 वर्ष की ‘चाइल्ड केयर लीव’ दी जाएगी
  • 24 आईटीआई में महिला विंग खोले जाएंगे
  • महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मानदेयकर्मियों का मानदेय बढ़ाया।
  • 1.84 लाख हजार महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मानदेयकर्मी होंगी लाभान्वित।
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6000 और आशा सहयोगनियों को 2500 वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा।
  • अन्नपूर्णा भंडार के तहत स्कूल-कॉलेज में सैनेट्री पैड्स का वितरण किया जाएगा। लागत 76 करोड़ रूपए

किसानों/ग्रामीणों के लिए :-

  • खेत की पैमाइश जरीब के बजाय GPS से होगी।
  • किसानों के लिए 30 सितंबर तक के 50 हजार रुपए तक के लोन और ओवर ड्यू पर ब्याज माफ होगा। राज्य सरकार पर आएगा 8 हजार करोड़ रुपए का भार।
  • 936 नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे
  • सात लाख नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे, किसानों को 2 लाख नए कनेक्शन
  • 1000 नए अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे
  • बूंदी-झालीजी का बराना पेयजल परियोजना की घोषणा, लागत 109 करोड़ रुपए
  • पोकरण फलसुंड बालोतरा परियोजना सितम्बर, 2018 तक पूर्ण होगी
  • शुरू की जाएगी कछावन पेयजल योजना
  • 500 नए RO प्लांट लगाने की घोषणा
  • गांवों में सीसी सड़कें बनेंगी, नालियां बनार्इ जाएंगी
  • ऊंटनी के दूध के प्रसंस्करण व वितरण के लिए जयपुर में बनेगा मिनी-प्लांट

व्यापारी वर्ग के लिए :-

  • व्यापारिक कल्याण बोर्ड की घोषणा। राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड होगा स्थापित

पत्रकारों के लिए :-

  • पत्रकारों के आवास के लिए 25 लाख तक की ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा
  • फोटो जर्नलिस्ट एवं वीडियो जर्नलिस्ट के कैमरा बीमा की घोषणा
  • पत्रकार साहित्यकार कल्याण कोष से दी जाएगी 1 लाख की आर्थिक सहायता।

खिलाड़ियों के लिए :-

  • खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए ‘यूथ आइकन स्कीम’ की घोषणा
  • राज्य के युवा क्रिकेटर कमलेश नागरकोटि को अंडर 19 वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा
  • जगतपुरा शुटिंग रैंज पर खर्च होंगे 5 करोड़ रूपए

पुलिस बल के लिए :-

  • नए थाना भवनों के लिए 164 करोड़ का व्यय प्रस्तावित
  • पुलिसकर्मियों का मैस भत्ता बढ़ाया।
  • 7.10 करोड़ रुपए पुलिस बेडे में नए वाहनों के लिए स्वीकृत।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में :-

  • 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
  • राजधानी के जयपुरिया अस्पताल मे स्वाइन फ्लू जांच केंद खोला जाएगा।
  • उदयपुर में मदनमेाहन मालवीय आयुर्वेद अस्पताल क्रमोन्नत होगा। पीजी डिप्लोमा के नए कोर्स शुरू होंगे।
  • राज्य में 28 नए पीएचसी खुलेंगे।
  • बीकानेर, अजमेर सहित एसएमएस अस्पताल में खुलेंगी नवीन कैथलेब
  • राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में नए पाठ्यक्रम की घोषणा

प्रदेश में विकास कार्यों के लिए :-

  • 2274 करोड़ रूपए से प्रदेशभर में होगा सड़कों का निर्माण
  • विश्व बैंक के सहयोग से पाली, जोधपुर और नागौर में 882 KM सड़कें बनेंगी
  • सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा नई सड़कों का निर्माण
  • जयपुर के रामनिवास बाग से बनेगा अंडरपास, दिल्ली जाने वाले लोगों की यात्रा होगी सुगम।
  • बाड़मेर रिफाइनरी प्रोजेक्ट में 40 हजार करोड़ की बचत
  • आमेर को ‘आइकोनिक ट्यूरिज़्म डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित किया जाएगा ।
  • प्रदेश के सभी म्यूजियम का जीर्णोद्धार होगा।
  • अलवर में नया कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा
  • बूंदी में नया म्यूजियम बनेगा।
  • बांदीकुई, सांभलेक के कोर्ट अपग्रेड होंगे।
  • माही बांध के लिए एक हजार करोड़ रूपए की परियोजना को स्वीकृति मिली।

read more: राजस्थान में होगी कैक्ट्स की खेती, मरूभूमि का होगा कालापलट