news of rajasthan
वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान
news of rajasthan
वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान

राजस्थान विधानसभा चुनाव का दिन अब काफी नजदीक आ गया है। आज से ठीक 8वें दिन यानि 7 दिसम्बर को प्रदेशभर की 199 सीटों पर मतदान संपन्न होंगे। (रामगढ़ सीट पर चुनाव फिलहाल स्थगित हुए हैं) ऐसे में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने चुनाव प्रचार और जनसभाओं में तेजी लाना शुरु कर दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री राजे ने 4 जिलों में चुनाव प्रचार किया था। आज राजे 4 जिलों में कुल 6 आमजन सभाओं को संबोधित करेंगी और भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील करेंगी।

Read more: रामगढ़ विधानसभा का चुनाव फिलहाल के लिए स्थगित, जानिए वजह

— आज के दौरे की शुरुआत बाड़मेर से होगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सबसे पहले भीणयार (बाड़मेर) पहुंचेंगी। यहां आज की पहली आमसभा होगी।

— मुख्यमंत्री राजे दोपहर 12:20 बजे धनाऊ (बाड़मेर) पहुंचेंगी। जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करेंगी।

— धनाऊ के बाद मुख्यमंत्री राजे का अगला पड़ाव रानीवाड़ा (जालोर) होगा। राजे यहां दोपहर 1:55 बजे पहुंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी। नारायण सिंह देवल यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं।

— मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का दोपहर 3:05 बजे रेवदर (सिरोही) पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। जगसीराम कोली यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं। राजे यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ ही उनके समर्थन में वोट अपील भी करेंगी।

— यहां के बाद मुख्यमंत्री आहोर (जालोर) के लिए प्रस्थान करेंगी। इस विधानसभा क्षेत्र से छगन सिंह राजपुरोहित भाजपा प्रत्याशी हैं। आमसभा के साथ वोट अपील भी होगी। राजे का यहां शाम 4:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है।

— मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आज का अंतिम पड़ाव व जनसभा बाली (पाली) में है। राजे शाम 6:45 बजे बाली पहुंचेंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। पुष्पेंद्र सिंह रानावत यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं।

Read more: झालावाड़ से रिश्ता 30 सालों का, अंतिम सांस तक ऐसे ही चलेगा-मुख्यमंत्री राजे