news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अब 10 दिन का काउंट-डाउन शुरु हो गया है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने-अपने चुनावी दौरे तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी पिछले एक सप्ताह से लगातार चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। मंगलवार को राजे अजमेर, राजसमंद और उदयपुर जिले के दौरे पर रही। यहां उन्होंने जनसभा के साथ रोड शो किया। आज मुख्यमंत्री बारां जिले में होंगी और 3 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील करेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज अपने गृह क्षेत्र झालावाड़ में भी चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगी।

– आज के प्रस्तावित कार्यक्रम की शुरुआत नाहरगढ़ (बारां) से होनी है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे यहां सवेरे साढ़े 11 बजे पहुंचेंगी और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से ललित मीणा भाजपा प्रत्याशी हैं।

– मुख्यमंत्री राजे की दूसरी आमसभा अटरू (बारां) में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री यहां दोपहर 12:10 बजे पधारेंगी और विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल वर्मा को समर्थन देने की अपील करेंगी।

– मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे दोपहर 1:20 बजे छबड़ा (बारां) पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित करेंगी। यहां से प्रतापसिंह सिंघवी भाजपा प्रत्याशी हैं।

– मुख्यमंत्री राजे का आज का अंतिम पड़ाव गृह जिले झालावाड़ में होगा। यहां राजे दोपहर 2:35 बजे मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर एक आम सभा को संबोधित करेंगी। साथ ही भाजपा प्रत्याशी गोविंद रानीपुरिया के समर्थन में वोट अपील करेंगी।

Read more: मैं महारानी नहीं सेवादारनी, लोकतंत्र में जनता ही राजा-रानी-मुख्यमंत्री राजे