news of rajasthan
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा करते हुए मुख्यमंत्री राजे।
news of rajasthan
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा करते हुए मुख्यमंत्री राजे।

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शुक्रवार को वापिस जयपुर लौटी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री बांसवाड़ा जिले में अपने चार दिवसीय दौरे पर थी। बांसवाड़ा प्रवास के चौथे दिन व अंतिम दिन गुरूवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे प्रख्यात त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंची और माता के चरणों में शीश झुकाया। यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य पुजारी निकुंज मोहन ने पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई थी। यहां मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा सुंदरी परिसर में संत-महात्माओं का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री युनूस खान, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री धनसिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

read more: मुख्यमंत्री राजे के दौरे का अंतिम दिन, बांसवाड़ा को मिली करोड़ों की सौगातें