news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आगामी 4 अगस्त से अपनी राजस्थान गौरव यात्रा शुरू करने जा रही हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी राजे एक खास रथ में सवार होंगी। इसी की छत से जनता को संबोधित करेंगी और उनका अभिवादन भी स्वीकारेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की यह सवारी वास्तव में एक बस है जिसे रथनुमा डिजाइन दिया गया है। यह रथ पूरी तरह वातानुकूलित है। इसमें बकायदा कुर्सी से लेकर सोफा व बेड तक लगा हुआ है। इसमें इतनी जगह है कि आराम से दो से चार लोगों की मिटिंग ली जा सकती है। रोजमर्रा की हर जरूरत का ध्यान इसमें रखा हुआ है। सही मायने में कहें तो इसे एक चलता-फिरता लॉज कहा जा सकता है। बता दें, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा का नाम हाल ही में बदलकर राजस्थान गौरव यात्रा रखा है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा का नाम हाल ही में बदलकर राजस्थान गौरव यात्रा रखा है। शेष कार्यक्रम व रोडमेप पहले जैसे हैं।

Read more: सुराज गौरव यात्रा का नाम बदला, अब है ‘राजस्थान गौरव यात्रा’

रथ के अंदर इंटरनेट और टीवी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है। रथ में माइक एवं स्पीकर्स की सुविधा भी उपलब्ध है जो पूरी तरह ऑटोमेटिक है। सीएम राजे ने इसमें आवश्यक बदलाव के दिशा निर्देश पहले ही दे दिए हैं। हालांकि बाहरी रूप से बस को अब तक भाजपा के रंग में नहीं रंगा गया है लेकिन राजस्थान गौरव यात्रा (4 अगस्त) से पहले इसे कमल के रंग में रंग दिया जाएगा। इसपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी सुप्रीमो अमित शाह सहित मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के बड़े-बड़े कटआउट्स लगाए जाएंगे। रथ यानि बस की छत पर एक ओपन स्टैण्ड बनाया जाएगा, जहां से मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।

news of rajasthan
तैयारी से पहले रथ का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री।

Read more: राजस्थान को खुशहाल बनाना एकमात्र लक्ष्य-मुख्यमंत्री राजे

मुख्यमंत्री की यह रथयात्रा 4 अगस्त को उदयपुर के चारभुजा मंदिर से शुरू होगी जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह चुनावी यात्रा प्रदेश के सभी संभागों से होकर गुजरेगी। रथयात्रा का अंतिम पड़ाव अजमेर में होगा। रथयात्रा को भव्य बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बीजेपी के 100 युवा कार्यकर्ता और 15 चुने हुए कार्यकर्ता हर समय रथयात्रा के साथ रहेंगे। रथयात्रा के आगे 200 बाइकर्स रहेंगे। यात्रा के आगे-आगे महिला कार्यकर्ता कमल की रंगोली बनाएंगी। राजस्थान गौरव रथयात्रा की पल-पल की खबर से जनता को अपडेट कराने के लिए भाजपा मीडिया टीम की घोषणा हो चुकी है।

Read more: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा में