news of rajasthan
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट
news of rajasthan
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट

एक अरसे से राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद खाली रहा जो अब जाकर भरने में आया है। लंबे समय से जब यह पद नहीं रहा तो सचिवालय में उप मुख्यमंत्री का कार्यालय भी नहीं रहा। अब सचिन पायलट को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया है तो अब नया आॅफिस बनाना सरकार के मुलाजिमों को ही मुश्किल लग रहा है। अशोक गहलोत ने नए सीएम का पद भार ग्रहण कर लिया है तो भला सचिन कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने स्वयं ही अपना आॅफिस ढूंढने की ठानी और खुद ही सचिवालय में मनमुताबिक कार्यालय की जगह खोजना शुरु कर दिया। बता दें, सचिन पायलट ने 17 दिसम्बर को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

सचिन पायलट ने 17 दिसम्बर को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

सचिन पायलट को सबसे पूर्व पहले से तैयार ऑफिस दिखाया गया। सचिवालय के मुख्य भवन में पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के कमरे को उनके आॅफिस के लिए तैयार किया गया था, लेकिन पायलट को यह पसंद नहीं आया। सचिन प्रथम तल पर गैलरी देखकर ही वापस लौट गए। उसके बाद उन्होंने एक घंटे तक अपने पसंद का आॅफिस सर्च अभियान चलाया। चूंकि पायलट बिना किसी पूर्व सूचना के सचिवालय में पहुंच थे इसलिए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी आलोक कुमार और सचिव कार्मिक मौजूद नहीं रहे।

इसके बाद सचिन सीएमओ गए और वहां अपने ऑफिस के लिए एक-एक करके सभी 5 फ्लोर देखे। यहां सीएमओ से अपने आॅफिस के लिए चर्चा भी की लेकिन फिर भी उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो घर के लिए रवाना हो गए।