news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

जयपुर संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा का आज दूसरा दिन है। कल गौरव यात्रा दौसा से शुरु हुई थी और अलवर में जाकर समाप्त हुई थी। आज यही से यात्रा की शुरुआत होनी है। आज राजस्थान गौरव यात्रा पहले अलवर से निकलकर पहले रामगढ़, फिर तिजारा होते हुए किशनगढ़बास और आखिर में नीमराणा पहुंचेगी। निमराणा में आज का अंतिम पड़ाव होगा। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में 3 आम सभाओं सहित 2 स्वागत सभाओं का आयोजन होना है।

आज के रथ यात्रा के सफर की शुरुआत सुबह 10:00 बजे अलवर से हो चुकी है। आज यात्रा का पहला पड़ाव रामगढ़ में है। सुबह 11:30 बजे रथ यात्रा रामगढ़ पहुंचेगी। यहां आज की पहली आम सभा रखी गई है जिसे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे संबोधित करेंगी। इसके बाद गौरव यात्रा दोपहर 1:00 बजे तिजारा पहुंचेगी और यहां से कोटकासिम के लिए रवाना होगी। उक्त दोनों स्थानों पर आम सभा प्रस्तावित है। उसके बाद गौरव यात्रा शाम 5:00 बजे शाहजहांपुर और फिर 6:00 बजे नीमराणा पहुंचेगी। दोनों जगहों पर स्वागत सभा का आयोजन रखा गया है।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची।

जयपुर संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा 5 दिन रहेगी। इस दौरान 500 किमी. का सफर तय किया जाना है। संभाग में कुल 50 सीटों में से 24 विधानसभा सीटों को यात्रा के दौरान कवर किया जाएगा। जयपुर जिले की कुल 19 सीटों में से केवल एक सीट (कोटपुतली) पर गौरव यात्रा की उपस्थिति होगी। यहां की 16 सीटों पर वर्तमान बीजेपी विधायकों का कब्जा है। वहीं सीकर जिले में श्रीमाधोपुर, झुंझुनूं जिले में उटयपुरवाटी, नवलगढ़, अलवर जिले में कठूमर और दौसा जिले में महुआ व सिकराय में राजे का रथ नहीं पहुंचेगा।

राजस्थान गौरव यात्रा के संपूर्ण कार्यक्रम की बात करें तो यह यात्रा प्रदेश में 40 दिनों तक चलेगी और कुल 200 में से 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। इससे पहले राजस्थान गौरव यात्रा में उदयपुर संभाग, जोधपुर संभाग, बीकानेर संभाग के साथ कोटा संभाग कवर हो चुका है। भरतपुर संभाग का दौरा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: सत्य की राह पर अडिग रहने की सीख देती है हजरत इमाम हुसैन की शहादत