news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा
news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के चौथा चरण आज तीसरा दिन है। कल रथ यात्रा संभाग के बीकानेर जिले के सफर पर थी। आज बीकानेर संभाग में गौरव यात्रा की शुरूआत श्रीगंगानगर शहर से सुबह 9:30 बजे हो चुकी है। यहां से गौरव यात्रा का पहला पड़ाव नाथवाली में होगा। आज के अभी तक प्रस्तावित कार्यक्रम में 2 स्वागत यात्राओं के साथ एक आम सभा होनी है। आज का अंतिम पड़ाव सादुलशहर में होगा।

सीएम राजे आज सुबह 9:30 बजे श्रीगंगापनर पहुंची और यहां से यात्रा शुरु की। इससे पहले उन्होंने यहां मौजूद कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसके बाद रथ यात्रा नाथवाली के लिए रवाना हुई। नाथ वाली में एक स्वागत सभा का आयोजन रखा गया है। यहां से गौरव यात्रा पहले लालगढ़ और उसके बाद सादुलशहर पहुंचेगी। लालगढ़ में स्वागत सभा और सादुलशहर में आम सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम पहले से तय है।

news of rajasthan
आज के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची

बीकानेर संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा अगले 6 दिन तक रहेगी। इस दौरान यात्रा करीब 1120 किमी. का सफर तय करेगी। संभाग की 20 विधानसभाओं से होकर यात्रा गुजरेगी। इस दौरान कुल 15 आम सभाओं के साथ 18 जगहों पर मुख्यमंत्री राजे का स्वागत होगा। यहां राजे सभी आम सभाओं सहित स्वागत सभाओं को संबोधित करेंगी। बीकानेर से पहले गौरव यात्रा पहले चरण में उदयपुर संभाग और तीसरे चरण में जोधपुर संभाग पूरा कर चुकी है। यात्रा का दूसरा चरण भरतपुर संभाग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था।

आपको बता दें कि राजस्थान गौरव यात्रा 40 दिनों तक चलेगी और प्रदेश की 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अभय कमाण्ड सेन्टर का अवलोकन किया