news of rajasthan

news of rajasthan

आज राजस्थान दिवस है। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री राजे कहा है, ‘हमारे प्रदेश का गौरवशाली इतिहास व यहां के कण-कण में रची-बसी साहस, त्याग और बलिदान की गाथाएं हमें गर्व की अनुभूति कराती हैं। राजस्थानियों ने अपनी मेहनत, लगन व कौशल से प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। किसी भी राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए यह आवश्यक है कि वहां के लोग सरकार की विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदार बनें। राजस्थान के कर्मशील लोगों ने यह काम बखूबी किया है। इसी का परिणाम है कि राजस्थान आज विकास की नई इबारत लिख रहा है।’

भामाशाह, जल स्वावलम्बन से मिली पहचान: मुख्यमंत्री

news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि भामाशाह, मुख्यमंत्री जलस्वावलम्बन, कौशल विकास, आईटी में नवाचार जैसी योजनाओं और कार्यक्रमों से प्रदेश को पूरे देश में एक अलग पहचान मिली है। हमारी अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों का अन्य राज्य अनुसरण कर रहे हैं। शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कृषि, ऊर्जा, उद्योग, जल संरक्षण, महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में व्यापक एवं दूरगामी सुधारों से राज्य के विकास को नई गति मिली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री राजे ने सरकार के विकास कार्यक्रमों में सहभागी बनने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है।

साइकिल मैराथन रैली का आयोजन

news of rajasthan
राजस्थान दिवस पर साइकिल मैराथन

राजस्थान स्थापना दिवस के दौरान राजस्थान सरकार एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत गुरूवार को अल्बर्ट हॉल से जवाहर सर्किल तक एक साइकिल मैराथन रैली का आयोजन हुआ। साइकिल मैराथन रैली में महिला, पुरूष, बच्चों एवं युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। पुरूषों में त्रिलोक कुमार स्वामी और महिलाओं में डॉ. सीमा बल्दवा ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीना गुप्ता ने शील्ड एवं नगद राशि प्रदान कर विजेताओं को सम्मानित किया।

read more: विधायक कोटे से खुलवा सकेंगे ओपन जिम, दिव्यांगों को दे सकेंगे बैटरी व्हील चेयर