news of rajasthan
Rajasthan has been ranked first in the incremental change in the overall water management index.
news of rajasthan
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

राजस्थान की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों में नेतृत्व को लेकर हो रही खींचतान और संयश के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना का बड़ा बयान आया है। खन्ना ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कर्नाटक चुनाव के बाद राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

खन्ना के इस बयान के आने के बाद यह साफ हो गया है कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा की ओर से वर्तमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

मीडिया से बातचीत में अविनाश खन्ना ने कहा, ‘भाजपा एक व्यक्ति की पार्टी होती तो कभी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हो जाता लेकिन भाजपा एक केडरबैस पार्टी है। लिहाजा प्रदेश में बिना अध्यक्ष के भी सभी काम समय पर हो रहे हैं। अभी पार्टी के अध्यक्ष के नाम की घोषणा में समय लगेगा। अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर्नाटक के चुनावों के बाद होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा, इसपर चर्चा चल रही है।’

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद से अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद अभी तक नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है। इसे लेकर विपक्ष भी पार्टी पर निशाना साध रहा है। साथ ही चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। ऐसे में प्रदेश प्रभारी का यह बयान निश्चित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम करेगा।

अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए खन्ना ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहे केन्द्र में हो या फिर प्रदेश में अच्छा काम कर रही है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अगुवाई में ही प्रदेश का आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। वसुन्धरा राजे ही राजस्थान में भाजपा का नेतृत्व करेंगी।

read more: ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार से आएंगी प्रतिभाएं सामने- मेघवाल