news of rajasthan
Rajasthan: 7 days of mourning declared on death of former PM Vajpayee, Public holiday today.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजस्थान सरकार ने शुक्रवार यानि आज का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही पूर्व पीएम वाजपेयी के निधन पर प्रदेश में 7 दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया गया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आधिकारिक आदेश गुरुवार रात को जारी कर दिए। इससे पहले दिल्ली, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। बता दें, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार सुबह ही अपने कार्यक्रमों को बीच में छोड़कर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की कुशलक्षेम के लिए एम्स दिल्ली पहुंची थी।

news of rajasthan
Image: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी. (PC: Jansatta)

राजस्थान में पूर्व पीएम वाजपेयी के निधन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए या नहीं इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी आला अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए थे। इस संबंध में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता से आग्रह किया कि वह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से संवाद करें। मुख्य सचिव गुप्ता ने सीएम से इस बारे में संवाद किया जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में अवकाश का आदेश जारी कर दिया।

Read More: वाजपेयी भारतीय राजनीति के अटल हस्ताक्षर थे: मुख्यमंत्री राजे

प्रदेश में अवकाश का सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

राजस्थान के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बात करने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग को शुक्रवार को राजकीय अवकाश घोषित करने के आदेश दे दिए। मुख्य सचिव गुप्ता के आदेश मिलते ही सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी ने इसके आधिकारिक आदेश भी तुरंत जारी कर दिए। साथ ही पूर्व पीएम वाजपेयी के निधन पर प्रदेश में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।