चारों तरफ झीलों, दर्रो और हिमखंडों से घिरी, आसमान छूते शैल-शिखरों के दामन में बसी लाहौल-स्पीति घाटियां अपने जादुई सौंदर्य और प्रकृति की विविधताओं के लिए विख्यात हैं। इन्ही घाटियों में है दुनिया का सबसे खतरनाक रोड़। जी हां दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क मार्गों में से एक है लाहौल-स्पीति मार्ग। 137 किमी लंबी ये सड़क हिमाचल प्रदेश में है। ये लाहौल और स्पति को जोड़ती है। 11000 फीट ऊंचाई है समुद्र की सतह से इस मार्ग पर जगह-जगह चट्टानें, बोल्डर और बहता हुआ पानी मिलेगा। ऊबड़ खाबड़ और घुमावदार ऊंची सड़क में हमेशा खतरा बना रहता है। मई से अक्टूबर के बीच यहां ट्रैफिक खुलता है।