देश की नदियों में जल स्तर कम होने और जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने की पहल को लेकर चलाई जा रही रैली आॅफ रिवर्स ने राजस्थान में एंट्री कर ली है। यह एक राष्ट्रव्यापी नदी अभियान है जो देश की नदियों को बचाने के लिए चलाया जा रहा है। यह रैली आज राजस्थान के भरतपुर जिले में पहुंची जहां अभियान के सूत्रधार सदगुरू जग्गी वासुदेव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सदगुरू ने जल संरक्षण पर बात करते हुए कहा कि जल की कमी एक जटिल समस्या है जिसका निदान जरूरी है। देश की महान नदियों में जलस्तर कम होता जा रहा है। यही वजह है कि जिन परिंदों ने भारत देश में अपना बसेरा बनाया था, अब यहां से मुंह मोड़ने लगे हैं। आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए जल संरक्षण करना ही होगा। उन्होंने देश की 30 महान नदियों को बचाने का संकल्प लोगों से दिलाते हुए कहा कि जल अभियान को जन अभियान बनाना होगा तभी आगे जाकर इन नदियों को बचाया जा सकेगा।

read more: नदी जोड़ो अभियान रैली आज भरतपुर में, कल जयपुर में मुख्यमंत्री करेंगी संबोधित

कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा कि यहां उपस्थित कितने लोग पानी पीते हैं। उनके इस सवाल पर सभी लोगों ने अपने हाथ खड़े किए। इसके बाद उन्होंने सभी से 8000980009 पर मिस्ड कॉल देकर अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।

क्या है नदी अभियान

सदगुरू के नेतृत्व में 9 जुलाई, 2017 से सूख रही नदियों के प्रति जन को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नदी अभियान कोई धरना या विरोध प्रदर्शन नहीं है। यह अभियान इस जागरूकता को फैलाने के लिए है कि हमारी नदियां सूख रही हैं। ऊंचा नंगला में राज्य सरकार एवं ईशा फाउन्डेशन के संयुक्त प्रावधान में यह जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सद्‌गुरु जागरूकता फैलाने के लिए खुद सदगुरू कन्याकुमारी से हिमालय तक गाड़ी चलाकर जा रहे हैं। यह 30 दिवसीय 7000 किमी की यात्रा 16 राज्यों से होकर गुजरेगी और 2 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में जाकर खत्म होगी।

कल जयपुर में होगी यात्रा, मुख्यमंत्री भी होंगी शामिल

सदगुरू जग्गी वासुदेव के नेतृत्व में रैली फॉर रिवर्स गुरूवार को जयपुर पहुंचेगी। यहां जेईसीसी सीतापुरा में जल संरक्षण पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सदगुरू जनसमूह को अभियान की महत्ता बताएंगे। इस अवसर पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उपस्थित रहेंगी और लोगों को संबोधित कर जल संरक्षण पर बल देंगी। इसी दिन यह अभियान रैली जयपुर से रवाना होकर अलवर के शाहजहांपुर पहुंचेगी। इस अभियान से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल अलर्ट का सहारा लिया जा रहा है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

read more: राजस्थान सरकार ने शुरू की चिराली योजना, महिला हिंसा रोकने में मिलेगी मदद