news of rajasthan
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का स्वागत करते गहलोत।
news of rajasthan
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का स्वागत करते गहलोत।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जयपुर स्थित बंगले पर आज एक टी पार्टी रखी जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। पार्टी सुबह 9 बजे रखी गई। पार्टी का प्रयोजन पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सम्मान होना बताया गया जिसमें पाटिल खुद भी शरीक हुईं। हालांकि कांग्रेस व खुद गहलोत की ओर से इसे एक व्यवहारिक टी पार्टी बताया गया है लेकिन इसे प्रदेश की गर्माती सियासत के तौर पर लिया जा रहा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि राजस्थान की राजनीति में इन दिनों आंतरिक गुटबाजी देखने को मिल रही है। यहां दो खेमे बंट गए हैं जिसमें एक की अगुवाई अशोक गहलोत और दूसरे की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट कर रहे हैं। ऐसे में यह एक अंदरूनी सियासत का हिस्सा बताया जा रहा है।

news of rajasthan
अपने परिवार के साथ गहलोत व पाटिल।

गहलोत की मेजबानी में हुई इस टी पार्टी में पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल, जगन्नाथ पहाड़िया, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह, डॉ. चंद्रभान, वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न सिंह, नमोनारायण मीना, दीपेंद्र सिंह शेखवात, कांग्रेस के ज्यादातर विधायक और कांग्रेस के अधिकांश दिग्गज नेता शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का इस पार्टी में न पहुंचना एक अचरज भरा था। बताया गया है कि दिल्ली में होने की वजह से पायलट इस पार्टी में नहीं पहुंच पाए।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री की मेजबानी वाली इस पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर गहलोत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गहलोत के निमंत्रण पर पार्टी डॉ. अशोक पनगढ़िया और सुधीर भंडारी भी पहुंचे जिनका परिचय गहलोत ने पूर्व राष्ट्रपति से कराया।

read more: मुख्यमंत्री ने जताया बड्प्पन, सांत्वना देने पहुंची विपक्षी नेता के घर