news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इन दिनों बांसवाड़ा दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का तीसरा दिन है। इन बीते दो दिनों में मुख्यमंत्री राजे ने कुशलगढ़ विधानसभा सहित बांसवाड़ा जिले को कई विकास कार्यों की सौगाते दी हैं। इनमें सबसे प्रमुख है झेर नदी पर बनने वाला हाईलेवल ब्रिज और कुशलगढ़ को गुजरात सीमा से जोड़ने वाली सड़क को 10 किमी तक डबल लेन करने की घोषणा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने यह दोनों घोषणाएं कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ जनसंवाद के दौरान की। मुख्यमंत्री ने आमजन की मांगों पर त्वरित निर्णय लेते हुए यह घोषणाएं की…

  • कुशलगढ़ को गुजरात से जोड़ने वाली 10 किलोमीटर सड़क को डबल लेन किया जाएगा।
  • झेर नदी पर 2.70 करोड़ रुपये की लागत से हाईलेवल ब्रिज बनेगा।
  • मंगलेश्वर मंदिर में देवस्थान विभाग के माध्यम से 1 करोड़ रूपए के विकास कार्य होंगे।
  • जिला परिवहन अधिकारी, बांसवाड़ा प्रतिमाह एक निश्चित दिन कुशलगढ़ में कैम्प करेंगे।
  • कुशलगढ़ कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू किया जाएगा।
  • कुशलगढ़ के नजदीकी रेलवे स्टेशन थांदला (मध्यप्रदेश) तक जाने वाली रोडवेज बस सेवा फिर से बहाल होगी।
  • स्थानीय लोगों को एक्स-रे सुविधा के लिए कुशलगढ़ में रेडियोग्राफर की पोस्टिंग होगी।
  • कुशलगढ़ में जरूरत के अनुसार सरस डेयरी बूथ खोले जाएंगे।
  • जोगणिया माता धाम मंदिर के विकास के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा।

वहीं आमजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि क्षेत्र में 26 गौरवपथ का निर्माण करने के साथ ही 71 ग्राम पंचायतों में मिसिंग लिंक के कार्य हुए हैं। यहां के 399 गांवों को पीने का पानी मुहैया करवाने के लिए 800 करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई है, जिसका कार्य जून के अंतिम सप्ताह में प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राजे का चुनरी ओढ़ाकर अभिनंदन किया और लोक संस्कृति से संबंधित तस्वीर भेंट की।

read more: आमजन की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, सज्जनगढ़ बीडीओ निलंबित