cm-raje-dhoulpur-
cm-raje-dhoulpur-

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में वर्तमान बीजेपी सरकार ने राजस्थान में चार साल पूर्ण कर लिए हैं। राजे सरकार ने हाल ही 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे किए हैं। सुराज के चार साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री राजे ने झुंझुनूं में जश्न में मनाते हुए प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दी। अब राजे धौलपुर जिले को बड़ी सौगात देने जा रही है। सीएम राजे का लगातार दौरों के बाद अब अगला दौरा धौलपुर जिले का प्रस्तावित है। राजे यहां 22 दिसंबर को दौरा कर कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगी।

cm-raje-dhoulpur-
                   सीएम राजे 22 दिसंबर को करेंगी धौलपुर का दौरा, 852 करोड़ की योजना का शिलान्यास होगा.

चंबल लिफ्ट परियोजना का करेंगी शिलान्यास

मुख्यमंत्री राजे अपने धौलपुर जिले के दौरे पर जिले को सबसे बड़ी सौगात चंबल लिफ्ट परियोजना के रूप में देंगी। यह योजना 852 करोड़ की लागत से तैयार होगी। इसके साथ राजे यहां 400 बेड के सरकारी अस्पताल का भी शिलान्यास करेंगी। सीएम राजे धौलपुर जिले में करीब एक दर्जन से अधिक योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगी। इसके अलावा राजे धौलपुर को और कई बड़ी सौगातें भी दे सकती है। वे यहां जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी। जिनका मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। हाल ही वे शेखावाटी क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में व्यस्त रही थी। जिसके बाद राजे का अब धौलपुर दौरा प्रस्तावित है।