CM-Raje-and-Union-Minister-Gadkari
CM-Raje-and-Union-Minister-Gadkari

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज कृषि उपज मंडी समिति बारां में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में करोड़ों की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गड़करी भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। शुक्रवार यानी आज बारां कृृषि उपज मंडी में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में राजे सरकार के सुराज के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर सीएम राजे का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा।

CM-Raje-and-Union-Minister-Gadkari
                        सीएम राजे व गड़करी आज कोटा-बारां में, जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगातें.

परवन परियोजना का कोटा-बारां और झालावाड़ जिलों को मिलेगा लाभ

परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने पर कोटा-बारां और झालावाड़ जिलों को पेयजल और सिंचाई के लिए प्रर्याप्त पानी मिल पाएगा। राजस्थान सरकार द्वारा परियोजना के लिए वर्ष 2016-17 के लिए 700 करोड़ एवं वर्ष 2017-18 के लिए एक हजार करोड़ का बजट आवंटन किया गया है। बता दें कि यह परियोजना झालावाड़ जिले की खानपुर तहसील के ग्राम अकावद कलां के निकट प्रस्तावित है। इस परियोजना से बारां के 194, कोटा के 38 एवं झालावाड़ के 81 गांवों को पानी मिलेगा। योजना से कुल 313 गांवों की करीब सवा लाख हैक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी। साथ ही इस योजना से 800 से ज्यादा गांवों को पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा।

सुराज प्रदर्शनी और जिला दर्शन पुस्तिका का होगा विमोचन: इस कार्यक्रम के अवसर पर बारां कृषि उपज मंडी समिति में राजे सरकार के सफलतापूर्वक चार साल पूरे होने पर सुराज प्रदर्शनी भी लगाई गई है। सीएम वसुंधरा राजे प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करेगी। कार्यक्रम स्थल पर राज्य और जिले में हुए विकास कार्यों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री राजे कार्यक्रम में बारां जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी करेगी।

Read More: झुंझुनूं जिले को मुख्यमंत्री राजे ने दी 2237 करोड़ लागत के विकास कार्यों की सौगातें

 कार्यक्रम में ये भी रहेंगे मौजूद: कृषि उपज मंडी बारां में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा, झालावाड़ जिला प्रभारी मंत्री यूनुस खान, सभी क्षेत्रीय विधायक विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता समेत आमजन उपस्थित रहेंगे।