news of rajasthan
अमित शाह एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे-भाजपा
news of rajasthan
अमित शाह एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे-भाजपा

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपनी सुराज गौरव यात्रा उदयपुर के चारभुजानाथ मंदिर से आरंभ करने जा रही हैं। हालांकि यात्रा के कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल हुआ है। अब यह चुनावी यात्रा एक अगस्त से शुरू न होकर 4 अगस्त से शुरू होगी। खास बात यह है कि इस यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शरीक होंगे। उन्होंने हाल ही में अपने जयपुर दौरे में इस बात की पुष्टि की है। शाह दौरे के शुरूआती दिन यानि 4 अगस्त को चारभुजानाथ मंदिर में उपस्थित रहेंगे और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित अन्य कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाही करेंगे। यात्रा के शेष प्रस्तावित कार्यक्रमों के यथावत रहने की उम्मीद है।

सुराज गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एक खास रथ पर सवार होंगी। 15 सितम्बर तक चलने वाली सुराज गौरव यात्रा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस चुनावी यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एक बार फिर से सत्ता में लौटने और अपने पक्ष में माहौल बनाने की पूरी तैयारी में है। हालांकि इस यात्रा का रोडमैप पूरी तरह से आउट नहीं हुआ है लेकिन अगले कुछ दिनों में इसका पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

Read more: 4 अगस्त से निकलेगी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा

सुराज गौरव यात्रा रोजाना करीब 100 किमी. का रास्ता तय करेगी। प्रतिदिन तीन से चार विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। सीएम राजे हर रोज स्थानीय धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगी। साथ ही छोटी-छोटी सभाओं को भी संबोधित करेंगी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से रुबरु होंगी और पार्टी घोषणा पत्र में इन्हें शामिल करेंगी।

सुराज गौरव यात्रा के पहले चरण में उदयपुर और भरतपुर संभाग को चुना गया है। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी अपनी पकड़ इन क्षेत्रों में किसी भी तरह से नहीं खोना चाहेगी। वजह है कि पिछले विधानसभा चुनावों में उक्त दोनों संभागों के दस जिलों की 47 सीटों में से 38 सीटें भाजपा ने जीती थी। इसी सोच के साथ यात्रा के पहले चरण में इन दोनों संभागों पर पूरा फोकस किया जा रहा है।

Read more: सोशल वॉरियर्स को अमित शाह का ‘चाणक्य मंत्र’, फिर बहुमत से बनेगी सरकार