news of rajasthan
संबोधन से पूर्व मुख्यमंत्री का मालार्पण करते लोग।
news of rajasthan
संबोधन से पूर्व मुख्यमंत्री का मालार्पण करते लोग।

‘राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। हमने सभी की जरूरतों का ख्याल रखते हुए ऎसे फैसले किए है जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए।’ यह कहना है मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। मुख्यमंत्री राजे विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों को संबोधित कर रही थी जो राज्य बजट तथा विभिन्न अवसरों पर की गई कल्याणकारी घोषणाओं के लिए राजे का आभार व्यक्त करने मुख्यमंत्री निवास पहुंच थे।
इस मौके पर उन्होंने इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों से कहा कि वह औषधीय पौधों को उगाने के लिए किसानों को प्रेरित करें। इससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा के लिए पौधों की सहज उपलब्धता भी हो सकेगी।

इलेक्ट्रो हौम्योपैथी चिकित्सक परिषद के अध्यक्ष डॉ. हेमन्त सेठिया ने बताया कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जिसने इस चिकित्सा पद्धति को मान्यता दी है।

बीमार गायों की सेवा के लिए एम्बुलेंस को दिखाई झंडी

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय, नागौर द्वारा बीमार गायों की सेवा के लिए एम्बुलेंस को फीता काटकर रवाना किया। राजे ने कहा कि बीमार गौधन की सेवा पुण्य का काम है। इस कार्य में अन्य सेवाभावी संगठनों को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी उपस्थित थे।

मानदेय बढ़ोतरी के लिए होमगार्डों ने आभार जताया

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए होमगार्डों ने अपने मानदेय में की गई ऎतिहासिक बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का माला पहनाकर अभिनन्दन किया। राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष झलकन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आए इन होमगार्डों ने कहा कि विभाग के गठन के बाद से पहली बार किसी सरकार ने होमगार्डों का इतना मानदेय बढ़ाया है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के इस हितकारी फैसले से पूरे प्रदेश के 30 हजार से अधिक होमगार्ड्स तथा उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

read more: राजे सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की