जयपुर। कोरोना वायरस ने दुनिया में अपना आतंक मचा रखा है। इस महामारी से अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। सभी डॉक्टर अपनी जान को जोखिम में डालकर कोविड—19 के मरीजों की दिन और रात सेवा कर रहे है। दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन को लाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान कुछ मास्क और सैनिटाइजर बांटकर खुद की फोटो खिंचवाने लिए नेताओं में होड़ मची हुई है। लेकिन राजस्थान की पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया आज भी लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। इस मुश्किल वक्त में वह अपनी जनता के साथ खड़ी नजर आ रही है। राजे लोगों को रक्त और प्लाज्मा डोनेट करने लिए प्रेरित कर रही है।

रक्त और प्लाज्मा डोनेट के लिए कर रही हैं प्रेरित
बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे राजनीति के साथ—साथ लोगों की भलाई के लिए काम करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। दो मुख्यमंत्री रहने के बाद भी उनका जनता से जुड़ाव है। इन दिनों राजनीति में नेता एक दूसरे पर आरोप—प्रत्यारोप लगा रहे है। लेकिन राजे आज भी जनसेवा का काम कर रही है। जिनको ब्लड और प्लाज्मा की जरूर है, उनके लिए वे रि​—ट्वीट कर लोगों को रक्त और प्लाज्मा डोनेट करने की अपील कर रही हैं। उनका कहना है कि आपके रक्त दान से किसी को जीवन दान मिल सकता है। यह बहुत ही पुण्य का काम है इसमें हम सभी लोगों बढ़—चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। सबसे खास बात यह है कि यह नेक काम वे नि:स्वार्थ भाव से कर रही है।

दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर
वे सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए सशक्त आवाज उठाती आ रही हैं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली राजे की निर्भीकता और स्पष्टवादिता अपने आम में एक मिसाल है। पूर्व सीएम राजे हमेशा भाजपा को मजबूती प्रदान की और भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भूमिका निभाई। राजे ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। लॉकडाउन के समय भी उन्होंने लोगों की खूब मदद की थी। इस दौरान बहुत से लोगों के पास खाने—पीने की चीजें खत्म हो गई थी। जब उनको पता चला तो उन्होंने तुरंत सैंकड़ों लोगों के लिए राशन सामग्री और खाने के पैकेट बांटे। इतना ही नहीं जरूरतमंदों को चप्पल—जुतों के साथ पहनने के लिए कपड़ें भी उपलब्ध करवाए।

आम जनता से सीधा जुड़ाव
राजस्थान की पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया का शहर हो या गांव, ढाणी… हर जगह हर व्यक्ति से अटूट जुड़ाव है। हर व्यक्ति से चाहे वृद्ध, विधवा या असहाय हो या बच्चा… सभी से स्नेह रखती हैं। यही उनकी सबसे बड़ी खासियत रही कि आम जनता से उनका सीधा जुड़ाव रहा। राजे का शुरू से ही समाजसेवा का जज्बा रहा है। उनका राजनीति के साथ साथ सामाजिक जुड़ाव रहा है।