news of rajasthan
तेजिन्दर सिंह ढिल्लन (मुबंई ​इंडियंस-IPL11)
news of rajasthan
तेजिन्दर सिंह ढिल्लन (मुबंई ​इंडियंस-IPL11)

राजस्थान के धौलपुर जिले में जन्में तेजिन्दर सिंह ढिल्लन पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्हें बिना अंडर-19 व अंडर-23 क्रिकेट खेले सीधे रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला है। अपनी जादूई आॅफ स्पिन गेंदबाजी और मध्यम क्रम में बल्लेबाजी के दम पर उन्हें यह मौका दिया गया है। 2017 में उनका चयन राजस्थान की रणजी ट्रॉफी में कर लिया गया है। लेकिन इससे भी खास यह है कि आईपीएल 11 के लिए हुई निलामी में मुम्बई इंडियंस ने तेजिन्दर को 55 लाख रूपए में खरीदा है। यह तेजिन्दर सिंह ढिल्लन की पसंदीदा टीम है।

आॅलराउण्डर हैं तेजिन्दर सिंह ढिल्लन

तेजिन्दर आॅफ स्पिनर हैं और निचले मध्यमक्रम बल्लेबाजी में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उनका जन्म 25 मई, 1992 को धोलपुर में हुआ था। उन्होंने धोलपुर एकेडमी में क्रिकेट सीखा है। अब राजस्थान की रणजी टीम के सदस्य हैं।

करियर रिकॉर्ड

तेजिन्दर सिंह ढिल्लन ने अभी तक 18 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 10 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 332 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक शामिल है। 15 टी—20 मैच में भी उन्होंने टीम का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें 264 रन उनके बल्ले से निकले हैं। 51 रन सर्वश्रेष्ठ है। इन मैचों में 15 विकेट उनके खाते में आए हैं। 25/4 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

सचिन तेंदुलकर के हैं प्रशंसक

तेजिन्दर क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जबरदस्त प्रशंसक हैं। सचिन मुबंई इंडियंस के मेंटॉर भी हैं। जब टीम प्रबंधक ने तेजिन्दर सिंह ढिल्लन के लिए बोली लगाई तो मानो उसकी हर मुराद पूरी हो गई।

घर में है क्रिकेट का माहौल

तेजिन्दर ने केवल 8 साल की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू किया है। उनके अंकल भी रेलवे की ओर से रणजी खेल चुके हैं। उन्होंने ही तेजिन्दर की प्रतिभा को पहचाना था। इसी वजह से घर में खेल का माहौल अच्छा है।

read more: राजस्थान खेल एसोसिएशन में केवल खिलाड़ी बनेंगे पदाधिकारी, नया खेल बिल तैयार