news of rajasthan
Rajasthan: Education Minister Devanani will launch E-learning studio today in shiksha sankul.

आरबीएसई यानि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं क्लास का परिणाम सोमवार दोपहर बाद जारी कर दिया गया। प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी किया। इस वर्ष 10वीं का कुल परिणाम 79.86 प्रतिशत रहा है। इस बार लड़कों और लड़कियों का परिणाम लगभग बराबर का रहा। लेकिन लड़कियों इस बार ​भी लकड़ों से आगे हैं। 2017 के परिणाम की तुलना में इस बार रिजल्ट एक प्रतिशत बेहतर रहा है। मंत्री देवनानी ने आज बोर्ड कार्यालय में दोपहर बाद 3.15 बजे परीक्षा परिणाम की जारी करने की घोषणा की।

news of rajasthan
File-Image: RBSE 10th Result: शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने जारी किया परिणाम.

प्रदेशभर से करीब 11 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे 10वीं बोर्ड परीक्षा में

मंत्री देवनानी ने बताया कि प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष कुल 1081688 विद्यार्थी पंजीकृत किए हुए थे। इनमें से 10 लाख 58018 ने स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। इस बार का  परिणाम 79.86 प्रतिशत रहा। इनमें लड़कियों का परिणाम 79.95 प्रतिशत, वहीं, लड़कों का परिणाम लड़कियों से थोड़ा कम 79.79 प्रतिशत रहा है। शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम एक प्रतिशत बढ़ा है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Read More: राजस्थान: शिक्षा विभाग स्कूलों में बनाएगा ‘भारत दर्शन’ गलियारा

गौरतलब है कि गत वर्ष का परिणाम 78.96 प्रतिशत रहा था। प्रदेश के सरकारी स्कूलों का परिणाम भी इस बार बढ़ा है और करीब 77 प्रतिशत परिणाम रहा है। हालांकि, निजों स्कूलों को पिछाड़ने में सरकारी स्कूल कामयाब नहीं हो पाए। निजी स्कूलों का परिणाम इस बार 83.31 प्रतिशत रहा है। 10वीं बोर्ड क्लास का परिणाम जारी करने के दौरान बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर बीएल चौधरी, बोर्ड सचिव मेघना चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें, आरबीएसई बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा 15 से 26 मार्च, 2018 तक आयोजित की गई थी।