news of rajasthan
Rajasthan: Governor Kalyan Singh and CM Vasundhara Raje congratulate on Ramadan Ramzan.

दुनियाभर में रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पवित्र रमज़ान माह शुरू होने पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। मुख्यमंत्री राजे ने अपने संदेश में कहा कि रमज़ान का यह पवित्र महीना इंसान को नेकी करने, रोजे एवं नमाज कायम करने के साथ-साथ बुराइयों से बचने और अपने आचरण में शुद्धता लाने की नसीहत देता है। रहमतों और बरकतों का यह महीना रोजे रखने वालों को आत्म संयम सिखाता है। सीएम राजे ने मुस्लिम भाई-बहनों से अपील की है कि इस मुबारक महीने में गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करें ताकि सही मायनों में रमज़ान की फज़ीलत हासिल हो सके।

news of rajasthan
File-Image: प्रदेशवासियों को राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की रमज़ान पर मुबारकबाद.

अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है रमज़ान के पाक महीनें में

प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने रमजान के मुबारक मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पैगम्बर मुहम्मद के विचारों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने सद्भावना, दया और उदारता के रास्ते पर चलने के महत्व को बतलाया। रमज़ान इस्लाम का सबसे पाक महीना होता है। इस्लाम कैलेंडर के मुताबिक यह नौंवा महीना होता है। रमजान में इबादत का अपना अलग ही महत्व होता है। मान्यताओं के मुताबिक, इस महीने में अपनी गलतियों को सुधारने का मौका भी मिलता है। गलतियों के लिए तौबा करने एवं अच्छाइयों के बदले बरकत पाने के लिए ही इस महीने में इबादत का खास महत्व है।

Read More: राजस्थान पुलिस में 27 साल तक के युवा भर्ती हो सकेंगे, 13,912 पदों पर जल्द होगी रिक्रूटमेंट

रमज़ान में मुस्लिम धर्म के लोग पूरे एक महीने के लिए रोजा रखते हैं। इस दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी खाने-पीने की मनाही होती है। इससे पहले बुधवार को आसमान में चांद के नजर आते ही रमजान का ऐलान कर दिया गया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरफ से यह ऐलान किया गया। इस बार उत्तर भारत में मौसम खराब होने की वजह से कहीं-कहीं चांद नज़र नहीं आया।