suraaj
suraaj
suraaj
suraaj

राजस्थान सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का समापन जयपुर में जिलास्तरीय कार्यक्रम में हुआ। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सुराज के तीन साल में राजस्थान देश का सबसे अग्रणी राज्य बनकर उभरा हैं। राजस्थान ने तीन सालों में वो काम किए हैं जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में नही पर पाई थी।

जयपुर में लगाई सुराज के तीन साल के कार्यों की प्रदर्शनी

राजधानी जयपुर में आयोजित जिलास्तरीय राज्य सरकार के तीस साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित सुराज प्रदर्शनी का उद्धाटन सूबे के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया। इस मौके पर गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि सरकार ने मौजूदा कार्यकाल में कई ऎतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। राजस्थान ने भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना,  सड़क, सौर ऊर्जा, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वांलबन अभियान, न्याय आपके द्वार, कौशल विकास, कृषि, सहकारिता और पंचायती राज में सुधार सहित अन्य क्षेत्रों में पूरे देश में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का एजेंडा सुराज की संकल्पना को साकार करना है, इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 गृहमंत्री कटारिया ने बताई सरकाकी उपलब्धियां

सुराज प्रदर्शनी में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता लागू करके इस क्षेत्र में देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। पहली बार राजस्थान की प्रत्येक पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलकर गांव में उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 1900 गांवों में ग्रामीण गौरव पथ का निर्माण करवाया जा चुका है तथा 2078 गांवों में गौरव पथ का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि राज्य के किसानों को कृषि की नवीनतम व उन्नत तकनीक से रूबरू करवाने के लिए प्रदेश के इतिहास में पहली बार ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन किया गया।

विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली सुराज प्रदर्शनी में
इस आयोजन में लगभग 58000 किसानों ने भाग लिया और इसमें 4400 करोड़ के एमओयू हुए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन किया। कटारिया ने एसबीबीजे की स्टॉल पर कैशलेस प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस आयुक्तालय की स्टॉल पर जाकर आधुनिक हथियारों, रोड सेफ्टी एवं यातायात प्रबंधन के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान थीम पर आयोजित की गई पेंट्गि्स प्रतियोगिता के विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए। गृह मंत्री ने प्रदर्शनी स्थल पर जयपुर पुलिस लीग के लोगो का भी विमोचन किया। इस विकास प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सहकारिता, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, पर्यटन, कौशल एवं आजीविका विकास निगम, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन, मनरेगा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूति विभाग सहित कई विभागों ने अपनी स्टॉल लगाई है। इस प्रदर्शनी में इन विभागों द्वारा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़, खादी बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूदयाल बड़गूजर, सांसद  रामचरण बोहरा, विधायक अशोक परनामी, जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, सम्भागीय आयुक्त शराजेश्वर सिंह, जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन सहित कई विधायक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।