news of rajassthan

राजस्थान में बी.एड प्रशिक्षणार्थियों के लिए इंटर्नशिप के लिए इस बाद ऑनलाइन विद्यालय आवंटन किए जाने की पहल की गई है। इसके साथ ही राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य हो गया है जिसने बी.एड इंटर्नशिप हेतु विद्यालयों का आवंटन ऑनलाइन किए जाने की पहल की है। अभिनव प्रयोग से राजस्थान बी.एड इंटर्नशिप हेतु ऑनलाइन विद्यालय आवंटन करने वाला देश का प्रथम राज्य हो गया है। यह जानकारी शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने दी है।

बी.एड इंटर्नशिप

उन्होंने बताया कि बी.एड में अध्यनरत द्वितीय वर्ष के 32 हजार 400 एवं प्रथम वर्ष के 38 हजार 700 प्रशिक्षणार्थियों को इंटर्नशिप हेतु ऑनलाइन स्कूल अलॉट किए गए हैं। इस चरण में बी.एड इंटर्नशिप के लिए 10-15 विद्यालयों की वैकल्पिक चॉइस ऑनलाइन भराई गई थी। प्रशिक्षणार्थियों को महाविद्यालयों द्वारा चॉइस सबमिट के समय और दिनांक के अनुसार ‘पहले आओ पहले पाओ’ के सिद्धांत के आधार पर विद्यालयों का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को बी.एड इंटर्नशिप इंटर्नशिप हेतु प्रथम वरीयता का विद्यालय आवंटित हुआ है।

read more: राजस्थान की 1.26 लाख छात्राओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार