news of rajasthan
'आपके सपनों का राजस्थान' प्रतियोगिता
news of rajasthan
‘आपके सपनों का राजस्थान’ प्रतियोगिता

राजस्थान सरकार के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस के उपलब्ध में एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का नाम है ‘आपके सपनों का राजस्थान’। इस कॉम्पिटिशन में प्रदेश के बारे में अपनी सोच और बेहतर करने के उपाय सुझाने हैं। यह सभी उपाय आप लेख, कविता, स्लोगन, फोटो और आॅडियो आदि तरीकों से सुझा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश से कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। इसका कोई शुल्क देय नहीं है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2018 है।


प्रतियोगिता में चुने हुए चुनिंदा विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे जाएंगे। पहला पुरस्कार एक लैपटॉप है। अन्य पुरस्कारों में टेबलेट, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव व अन्य ईनाम रखे गए हैं। सीधे तौर पर कहें तो प्रतियोगिता में देश व राज्य के लिए आपको अपना प्यार व पैशन दिखाना है और उसे शब्दों व लेखिनी में उतरना है।

कैसे करें आवेदन

1. सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
2. यहां आपको ‘चैलेंज फॉर चैंज’ पेज दिखेगा।
3. यहां प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 5 तरह की केटेगिरी दी गई हैं। जिस भी केटेगिरी में आपको भाग लेना हो, आप उस पर क्लिक करें।
4. यहां आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरना होगा।
5. नीचे के बॉक्स में आपको अपना लेख, कविता, स्लोगन डालने होंगे या वॉइस रिकॉर्डिंग अपलोड करनी होगी।
6. आखिर में जाकर पेज को सेव करना होगा।
7. आप चाहें तो एक से ज्यादा केटेगिरी में प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

Read more: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने केरल में राहत पहुंचाने के लिए भेजे 10 करोड़ रुपए