BJP will finalize the candidates list of MP first then Rajasthan's number.

पांच राज्यों में होने वाले आगामी ​विधानसभा चुनावों में बीजेपी प्रत्याशियों का चयन करने के लिए पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को संगठन कार्यालय नई दिल्ली में शुरू हुई। बीजेपी संसदीय बोर्ड की इस दो दिवसीय बैठक में पहले मध्य प्रदेश के टिकट फाइनल होंगे। इसके बाद राजस्थान का नंबर आएगा। पहले दिन बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर, विनय सहस्त्रबुद्धे, सुहास भगत आदि नेता मौजूद थे। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भाजपा करीब 100 नामों की घोषणा कर सकती है। जो बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची भी होगी। इससे पहले राजस्थान विधानसभा की सीटों पर टिकट दावेदारों के नाम तय करने के लिए भाजपा कोर कमेटी के पदाधिकारी बुधवार को दिल्ली पहुंच थे। इसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रभारी अविनाश राय खन्ना और मंत्री गुलाबचंद कटारिया तथा राजेन्द्र राठौड़ भी थे। हालांकि देर रात सीएम राजे जयपुर लौट आईं थीं।

news of rajasthan
Image: पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह.

पहली सूची में हो सकते हैं 40 से अधिक प्रत्याशियों के नाम

दिल्ली रवाना होने से पहले राजे जयपुर में ही राज्यसभा सांसद ओम माथुर के आवास पर भी पहुंची। वहां उन्होंने दिल्ली ले जाए जा रहे पैनल पर भी चर्चा की। दिल्ली पहुंचने के बाद राजे और कोर कमेटी के सदस्यों ने प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। इसके बाद शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। प्रदेश कोर कमेटी अपने साथ पैनल लेकर गई। इसमें 65 सीटों पर सिंगल नाम, 75 दो और तीन नाम वाले पैनल हैं। वहीं 60 सीटों पर असमंजस है जिनके टिकट कटने तय हैं। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार या शुक्रवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रदेश के पैनल पर मंथन होता है तो सूची 40 सीटों से ज्यादा की नहीं होगी। लेकिन ज्यादा संभावना इसी बात की है कि प्रदेश के पैनल पर दीपावली के बाद विचार किया जाए। यदि सूची दीपावली के बाद आती है तो इसमें करीब 140 से 160 टिकट एक साथ घोषित होंगे।

Read More: राजस्थान: कर्मचारियों का हड़ताल अवधि के दौरान का वेतन नहीं काटा जाएगा

बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों को मिलेंगे बी फार्म

भाजपा की पहली सूची जारी होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होने का बी फार्म जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दोनों ही पार्टियां अपने अधिकृत प्रत्याशी के साथ एक-एक डमी उम्मीदवार से भी नामांकन फार्म भरवाएगी।