विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान घर वापसी पर आपका हार्दिक अभिनंदन है
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान घर वापसी पर आपका हार्दिक अभिनंदन है

आज का दिन महान हिंदुस्तान के महान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। जब भारत का स्वाभिमान सही सलामत लौट आया है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अपनी सरज़मीं पर वापिस लौट आया है। ये नया हिंदुस्तान है। आज इस नए हिंदुस्तान की वीर गाथा का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। आज सम्पूर्ण भारत में जश्न का माहौल है। हर हिंदुस्तानी के दिल में ख़ुशी का दीपक जल रहा है। आज हर हिंदुस्तानी का जीवन धन्य हो गया। हिंदुस्तान की धरती पर जन्म लेने वालों का जनम सफ़ल हो गया। कि उन्होंने इस देश की मिट्टी में जन्म लिया। जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने जन्म लिया। आज पूरा देश, देशभक्ति की भावना से अभिभूत है। आज एक बार फिर हिंदुस्तान एकता के एक सूत्र में बंध गया है। देशभक्ति के एक रंग में रंग गया है। वीरता के एक ढंग में ढल गया है।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ज़िंदा शहीद रक्षा विशेषज्ञों का कहना

जब से पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारत लौटने की घोषणा की है। तभी से पूरे देश में ख़ुशी की लहर तो दौड़ ही रही है। साथ ही देश के तमाम लोगों द्वारा अलग-अलग संज्ञायें दी जा रही है। लेकिन अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को ज़िंदा शहीद की उपाधि दी है। उन्होंने न्यूज़ चैनल आज पर एक चर्चा में कहा कि किसी भी देश में ऐसे जांबाज इक्का-दुक्का ही होते हैं। जो दुश्मन के घर में घुसकर उसे मारे और पकड़े जाने पर भी उसी दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ सिर उठाकर डटें रहे। अभिनंदन ने ना केवल दुश्मन के सवालों का पूरी निडरता और निर्भीकता से जवाब दिया। बल्कि देश की सुरक्षा और सेना से सम्बंधित किसी भी सवाल का जवाब देने से भी उसी निडरता और निर्भीकता से इनकार भी किया।

पूरा देश कर रहा है विंग कमांडर अभिनंदन का अभिनंदन

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को घर वापसी शुभकामनाएं
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को घर वापसी शुभकामनाएं

आज सुबह की पहली किरण के साथ ही देश के कोने-कोने से देशवासी भारत-पाक सीमा के अटारी बाघा बॉर्डर की ओर चल पड़े। हर हिंदुस्तानी, वीर सपूत अभिनंदन का अभिनंदन करने के लिए उमड़ पड़ा। जो वहां पहुँच सकता था, वो वहां पहुँचा। जो नहीं पहुँच पाया, वो जहाँ है, वहीं से विंग कमांडर अभिनंदन का हार्दिक अभिनंदन कर रहा है। पूरे देश में दिनभर से होली मनाई जा रही है। और जैसे-जैसे शाम ढलती जा रही है। देश में दिवाली मनाई जा रही है। आज हिंदुस्तान की महान गायिका लता मंगेशकर की गायी हुयी पक्तियां याद आ रही है।

जब देश में थी दिवाली, वो खेल रहे थे होली, जब हम बैठे थे घरों में वो झेल रहे थे गोली।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को गले लगाने के लिए भारत माँ भी लालायित हैं
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को गले लगाने के लिए भारत माँ भी लालायित हैं

आज देश में होली और दिवाली दोनों एक साथ और पूरे जोश, जूनून के साथ मनायी जा रही है। आज वो जवान वापिस आ रहा है, जो पाकिस्तान के विमानों के साथ खून की होली खेल के आ रहा है। विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था। वो भी जब, पहले उसे हिंदुस्तान की सीमा से बाहर खदेड़ा। फिर पाकिस्तान की सीमा में ले जाकर मार गिराया। जिसने आज पूरे हिंदुस्तान को दिवाली मानाने का मौक़ा दिया।

अभिनंदन लौट आया है, अब भले ही आतंकिस्तान को नेस्तोनाबूद कर दो

एक मिनिट-एक मिनिट! आप हमारे बारे में कोई ग़लत राय बनाये। उससे पहले हम ये स्पष्ट कर देना चाहते हैं, कि हम ऐसा क्यों बोल रहे हैं। हम भी लड़ाई झगडे से डरते हैं। हमें भी हिंसा से डर लगता है। लेकिन जब कोई बार-बार हमें लात मारे, तो क्या हम उसे थप्पड़ भी नहीं मार सकते? भारत ने सिर्फ़ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। ना तो पाकिस्तान पर, ना ही किसी पाकिस्तानी नागरिक पर। लेकिन पाकिस्तान है कि मानता है नहीं। आज भी, अभी जिस वक़्त विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपा जा रहा था। ठीक उसी वक़्त भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान ने सीज़ फायर का उल्लंधन किया है। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आज भी आतंकवादियों से मुठभेड़ में हमारे दो सीआरपीएफ जवान और 2 पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर कई जगह लगातार गोलीबारी की जा रही है।

जांबाज, निडर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान
जांबाज, निडर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान

पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूंछ, मंदेर, बालाकोट और कृष्ण घाटी में फ़ायरिंग की जा रही है। भारत के द्वारा पीओके में चल रहे आतंकी संगठनों पर हमला किया गया। उसी दिन से ही पाकिस्तान की तरफ़ से रोज़ हमला किया जा रहा है। गोलीबारी की जा रही है। ऐसे में साबित होता है, कि पाकिस्तान का दोगला चेहरा सामने आ रहा है। एक ओर तो पाकिस्तान शांति और वार्ता की बात करता है। दूसरी ओर प्रतिदिन सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। ऐसे में वहां मौजूद आतंकवाद को पूर्ण रूप से ख़त्म किया जाये। अगर पाकिस्तान भी उन आतंकियों का साथ देता है। जैसा की अब दे रहा है। तो फिर उस आतंकिस्तान को भी ध्वस्त कर दिया जाये।

[alert-warning]Read More : एयरफ़ोर्स पायलट अभिनन्दन वर्धमान सही सलामत है, इसीलिए अभी तक सब कुछ सलामत है! वरना…[/alert-warning]