
जयपुरः पत्रकारों के लिए आवासीय योजना की सौगात दी गई. है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी घोषणा की. जिसके तहत पत्रकारों को 15 लाख और 12 लाख रुपए की छूट मिलेगी. 3 bhk, 2 bhk के लिए छूट मिलेगी. अन्य संभागों में भी ऐसी योजना आएगी. पूंछरी का लौठा के पास गिरधर कुंज में भी नई अवासीय योजना आएगी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने योजना का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने पुस्तिका का विमोचन किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जब भी बजट आता था पत्रकार मिलते थे, अपनी बात कहते थे. मैंने विश्वास दिलवाया था. प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है उसका अपना घर हो. जो परिवार को सुरक्षा दे स्थायित्व दे.
स्वतंत्र पत्रकारों की आयु सीमा में छूट भी दी गईः
हमने अधिस्वीकृत पत्रकारों को आवास देने की घोषणा की. 180 फ्लैट्स का निर्माण हो रहा. मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है. सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. राजस्थान की पत्रकारिता का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है. स्वतंत्र पत्रकारों की आयु सीमा में छूट भी दी गई. पत्रकारों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई.
180 फ्लैट्स का निर्माण सरकार द्वारा कराया जा रहाः
प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो. हमारी सरकार ने 2026-27 के बजट में संकल्प लिया था. अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए फ्लैट देने का संकल्प लिया था. जयपुर के जगतपुरा में पत्रकारों के लिए बहुमंजिला इमारत बन रही. 180 फ्लैट्स का निर्माण सरकार द्वारा कराया जा रहा है.




