
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में नवरात्रि के उत्सवी माहौल को खास बनाने के लिए 15 अक्टूबर 2026 को ‘रंगीला गरबा रास’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लेट्स ग्रो टुगेदर एंटरप्रेन्योर्स क्लब (Let’s Grow Together Entrepreneurs Club) एवं अल्माइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी एंड कोचिंग सेंटर (AIAC) की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम जयपुर क्लब में शाम 6 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, मनोरंजक गतिविधियों और आपसी मेलजोल के साथ उत्सव का रंगारंग माहौल देखने को मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार, ‘रंगीला गरबा रास’ का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक भारतीय संस्कृति और उत्सवों से जोड़ने के साथ ही मनोरंजन एवं नेटवर्किंग का एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक और गरबा-डांडिया विशेष आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को एक-दूसरे से जुड़ने, नए संपर्क स्थापित करने और अपने व्यावसायिक नेटवर्क को विस्तार देने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन में पिंक वुमानिया की डायरेक्टर कानू मेहता एसोसिएट क्लब के रूप में जुड़ी हैं। सामाजिक और व्यावसायिक नेटवर्किंग के साथ महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए अवसरों से जुड़ने का मंच प्रदान करते हैं।
जयपुर क्लब में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम उत्सव, संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं का संगम होगा। गरबा और डांडिया के पारंपरिक रंगों के बीच प्रतिभागियों को एक यादगार शाम बिताने का अवसर मिलेगा।




