
जयपुरः राजस्थान में प्रधान चुनावों के नतीजों में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला, कई सीटों पर उलटफेर ने सियासी समीकरण बदल दिए. कांग्रेस ने प्रदेश की बड़ी संख्या में पंचायत समितियों में प्रधान पद पर कब्जा जमाया, वहीं भाजपा ने भी कई सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी दिखाई.
कहीं क्रॉस वोटिंग तो कहीं पार्टी के भीतर टिकट को लेकर हुई खींचतान का फायदा विरोधियों को मिला. निर्दलीय और आरएलपी प्रत्याशियों ने भी कई जगह बाजी मारकर दोनों प्रमुख दलों को चुनौती दी. सुजानगढ़ में बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रधान नहीं बना सकी
चूरू के सुजानगढ़ में प्रधान चुनावों में बड़ा उलटफेर हुआ. बहुमत कांग्रेस के पास लेकिन प्रधान भाजपा का बना. भाजपा की ऊषा गोदारा को 15 वोट मिले. कांग्रेस की कमला गोदारा को 10 वोट मिले. कांग्रेस में प्रधान पद की टिकट को लेकर लड़ाई थी यही कारण है कि कांग्रेस की फुट का भाजपा को फायदा मिला.
कांग्रेस के प्रधानः
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बना. कांग्रेस के राजेश कुमार सैनी प्रधान निर्वाचित हुए. राजेश सैनी को 15 वोट मिले. जबकि भाजपा की प्रियंका बाई जादौन को 4 वोट मिले.
बीकानेर लूनकरणसर में कांग्रेस ने प्रधान बनाया. परमेश्वरी देवी लूणकरणसर प्रधान बनी. परमेश्वरी को 17 मत मिले. एक मत पत्र खाली.
नीमराणा पंचायत समिति में कांग्रेस की चेतना राघव की प्रधान बनी. कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले. पर्ची डालकर प्रधान का निर्णय किया गया.
जालोर की 14 पंचायत समितियों में से 12 में कांग्रेस के प्रधान बने. जालोर पंचायत समिति में Cross Voting से भाजपा का प्रधान बना. कांग्रेस के 3 सदस्यों ने Cross Voting कर भाजपा को वोट दिया. सांचौर पंचायत समिति में भाजपा को बहुमत मिलने से आज प्रधान बना.
जालोर के रानीवाड़ा की तीनों पंचायत समिति में कांग्रेस ने कब्जा किया. जालोर के रानीवाड़ा में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बना. लीला देवी मंजीराम चौधरी रानीवाड़ा की प्रधान बनी. भाजपा की अणसी देवी को 9 मतों से हराया.
लोहावट पंचायत समिति में कांग्रेस की जीत हुई. कांग्रेस की रेखा विश्नोई लोहावट प्रधान बनीं. प्रधान पद के चुनाव में रेखा विश्नोई निर्वाचित हुईं.
भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने प्रधान पद पर जीत हासिल की. गणेश जाट पंचयात समिति के प्रधान बने.
माधोराजपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस की प्रियंका गुर्जर प्रधान बनी. कांग्रेस की प्रियंका गुर्जर ने RLP के गजेंद्र छाबा को हराया.
सिरोही में 8 में से 7 पंचायत समितियों पर कांग्रेस के प्रधान बने. सिरोही जिले में कांग्रेस का परचम, भाजपा को सिर्फ 1 पंचायत समिति मिली है. 8 पंचायत समितियों के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई, 7 प्रधान कांग्रेस पार्टी के बने.
सिकन्दरा पंचायत समिति में कांग्रेस से मलखान गुर्जर प्रधान पद पर विजय हुए. कांग्रेस से मलखान गुर्जर 13 मतों से विजयी हुए. कांग्रेस के मलखान गुर्जर को 16 मत मिले.
जोबनेर पंचायत समिति के प्रधान के नतीजे घोषित हो गए है. कांग्रेस पार्टी से कमला देवी एचेरा प्रधान बनी. कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी को 13 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी ममता कुमावत को 6 वोट मिले.
कांग्रेस की कमला जानू चिड़ावा पंचायत की प्रधान बनी. भाजपा की मंजू भांबू को 4 मतों से शिकस्त दी.
जमवारामगढ़ की दोनों पंचायत समिति में कांग्रेस की जीत हुई. पंस जमवारामगढ़ में दीपक शर्मा और आंधी में माया वर्मा गांव की सरकार चलाएंगी. आंधी में माया देवी निर्विरोध, जमवारामगढ़ में दीपक शर्मा को बंपर मतों से जीत मिली.
बसवा पंचायत समिति प्रधान पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है. कांग्रेस से कमला देवी प्रधान निर्वाचित हुए, कांग्रेस को 10 मत मिले है. निर्दलीय प्रत्याशी तेजसिंह सिहरा को 5 मत मिले.
सवाई माधोपुर में नवगठित वजीरपुर पंचायत समिति पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया. कांग्रेस की बृजबाई वजीरपुर पंचायत समिति की प्रधान बनी. कांग्रेस की बृजबाई ने 10 वोट हासिल किए. जबकि भाजपा की गीता देवी को महज 5 वोट मिले.
सूरजगढ़ विधानसभा की तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, सूरजगढ़, बुहाना और सिंघाना में कांग्रेस के प्रधान बने हैं.
बैजूपाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस की सागर बाई जीती, कांग्रेस को 13 मत मिले है. भाजपा की बीना मीना को 3 मत मिले.
बकानी पंचायत समिति में कांग्रेस की सरदार बाई तंवर प्रधान बनीं. 9 मतों से जीती. 17 में से 13 वोट कांग्रेस को मिले. भाजपा की संतरा बाई को 4 मत मिले.
डीडवाना के नावा पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस की तारा देवी विजय हुई. भाजपा की सुमन हारी, कांग्रेस की तारा देवी को 12 वोट मिले, जबकि भाजपा की सुमन को 9 वोट मिले.
टिब्बी पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस की नीलम बुडानिया प्रधान बनी. नीलम को 17 मत मिले. भाजपा समर्थित निर्दलीय विद्या देवी चाहर को 6 मत मिले.
जयपुर की गुढ़ा पंचायत समिति से कांग्रेस की मंजू देवी गिल प्रधान बनी. मंजू देवी वार्ड नंबर 7 से पंचायत समिति सदस्य चुनी गई थीं. गुढ़ा पंचायत समिति की पहली महिला प्रधान बनने का गौरव मिला.
बीजेपी ने खोला खाताः
बांदीकुई में भाजपा की जीत हुई है. विधायक भागचंद टांकड़ा की रणनीति जीत, बांदीकुई पंचायत समिति प्रधान पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. भाजपा से अर्जुन लाल प्रधान निर्वाचित हुए है. भाजपा को 12 मत मिले. कांग्रेस को 11 मत मिले.
बीकानेर के नोखा पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बना. भाजपा की मंजू देवी लुणावत पंचायत समिति प्रधान बनीं. मंजू देवी लुणावत ने कांग्रेस प्रत्याशी गीता कंवर को शिकस्त दी. प्रधान पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की. भाजपा को 12 और कांग्रेस को 11 मत मिले.
दौसा में शिवसिंहपुरा पंचायत समिति में भाजपा की निशा मीना प्रधान निर्वाचित हुई. 2 मतों के अंतर से निशा मीना जीती. भाजपा को 8 मत मिले. कांग्रेस के राजेंद्र कुमार को 6 मत मिले. एक निर्दलीय ने अपना वोट नहीं डाला.
गढ़ी पंचायत समिति की दीप्ती मीणा प्रधान बनी. भाजपा की दीप्ती मीणा ने कांग्रेस उमीदवार कैलाश बामनिया को तीन मतों से हराया. बाप पार्टी के समर्थन से भाजपा की प्रधान बनी. दीप्ती को 11 मत मिले, वही कैलाश बामनिया को 8 मत मिले.
चौमूं पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए रामगोपाल मीणा की ताजपोशी हुई. भाजपा के प्रधान पद पर रामगोपाल मीणा विजय, 14 वोट मिले. चौमूं पंचायत समिति में कांग्रेस की किरण देवी को 9 वोट मिले.
आसींद पंचायत समिति प्रधान चुनाव में BJP की जीत हुई. भाजपा के मनसुख गुर्जर प्रधान बने.
चूरू में पंचायत राज में भाजपा ने दबदबा जमाया है. सरदारशहर की तीनों पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बने. पंचायत समिति सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व और भानीपुरा में भाजपा के प्रधान बने. भानीपुरा पंचायत समिति: भाजपा को 9 और कांग्रेस को 8 वोट मिले. सरदारशहर पंचायत समिति: भाजपा को 13 वोट मिले. भाजपा ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की. सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति में भाजपा को 8, कांग्रेस को 5 और RLP को 2 वोट मिले.
यहां निर्दलीयों ने मारी बाजीः
नागौर के मेड़ता सिटी से RLP प्रधान प्रत्याशी बाबू देवी प्रधान बनी. बीजेपी प्रत्याशी सीता देवी को 3 वोट से हराया. कुल 17 में से 10 RLP और 7 बीजेपी को वोट मिले. इसके बाद RLP कार्यकर्ताओं भारी जोश देखने को मिला.
बूंदी के लाखेरी पंचायत समिति से बबली मीणा प्रधान बनी. निर्दलीय प्रत्याशी बबली मीणा एक वोट से विजय हुई.15 में से 8 वोट मिले.
राजसमंद पंचायत समिति चुनाव परिणाम आए, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय मंजू कुमावत प्रधान बनी.
बावड़ी में RLP से गौतम राम प्रधान बने. RLP को 9 वोट मिले, कांग्रेस को 6 मत मिले. बावड़ी में आरएलपी का दूसरी बार बोर्ड बना है.
घाटोल पंचायत समिति में बीएपी के राधेश्याम प्रधान बने. प्रधान चुनाव के लिए क्रॉस वोटिंग हुई. 17 सीट वाली बीएपी के राधेश्याम को 18 मत मिले. कांग्रेस से लक्ष्मणलाल को 6, निर्दलीय खुशबू निनामा को 5 मत मिले.





