
स्मैक तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.58 ग्राम मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना सांगानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 350 रुपये की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्मैक बेचने वाले आरोपी श्रवण सांसी (35) निवासी अरनिया नील, मेहंदवास, टोंक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम 58 मिलीग्राम स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की। आरोपी अकलेरा से स्मैक खरीदकर जयपुर लाता था तथा छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्कूटी से घूम-घूमकर बेचता था।
विशेष भूमिका: उक्त कार्रवाई में जिला विशेष टीम (DST) के कानि . राकेश 11541 सहित अन्य की अहिम भूमिका रही।





