
राजस्थान में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को है। चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। पहले चरण के मतदान में अब केवल चार दिन का समय शेष बचा है। जयपुर नगर निगम में पहले चरण के तहत 9 सितंबर को मतदान होगा। ऐसे में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विशेष आदेश जारी किए हैं।
सभी एसएचओ करें पोलिंग बूथ का विजिट
जयपुर नगर निगम में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सभी डीसीपी से लेकर थाना प्रभारियों तक के लिए निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्र में सक्रिय आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में डालने या उन्हें पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। जिन थाना क्षेत्रों में संवेदनशील पोलिंग बूथ है। उन इलाकों में डीसीपी को सभी अधिकारियों के साथ पैदल मार्च करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ का विजिट करें। अगले चार दिन तक लगातार पोलिंग बूथों पर निगरानी रखे जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
कहीं सिर्फ 2 प्रत्याशी तो कहीं 13 हैं चुनाव मैदान में
जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। इन 150 वार्डों में कुल 723 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कहीं केवल 2 प्रत्याशी आमने सामने हैं जबकि कई वार्ड ऐसे हैं जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशी हैं। सर्वाधिक 13 प्रत्याशी वार्ड नंबर 62 में हैं। 10 से ज्यादा प्रत्याशियों की संख्या वाले 4 वार्ड हैं। वार्ड नंबर 16 और 130 में 11-11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि वार्ड नंबर 132 में 10 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। 150 में से 16 वार्ड ऐसे हैं जहां 2-2 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे





