जयपुर ज्वेल्स फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्तदान, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

जयपुर। सामाजिक सरोकार और जन. सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जयपुर ज्वेल्स फाउंडेशन की ओर से आदर्श नगर स्थित महावीर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 70 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का आयोजन जयपुर ज्वेल्स फाउंडेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट हितेश भाड़िया एवं प्रेसिडेंट श्रेयांस धाधिया के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अमित संचेती एवं अश्वीन मेहता सहित फाउंडेशन के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिविर के दौरान रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं के साथ महिलाओं ने भी आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी मरीज के लिए जीवन-मरण का सवाल बन सकती है। ऐसे में रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रति हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 70 यूनिट रक्तदान के रूप में एकत्रित हुआ यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन की उम्मीद बनेगा।

जयपुर ज्वेल्स फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।