
खेरली गडासिया में नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत, भीम सिंह गडासिया ने सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गांव में उत्सव का माहौल
भरतपुर। ग्राम पंचायत खेरली गडासिया में सरपंच चुनाव में जीत के बाद आरती लच्छी ठाकुर का गांव में भव्य स्वागत किया गया। लंबे समय बाद गरासिया परिवार से सरपंच निर्वाचित होने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और गांव में जश्न का माहौल रहा।
इस अवसर पर भीम सिंह गडासिया एवं पुष्पेंद्र सिंह गडासिया सहित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में रतीराम, राहुल सिंह गडासिया,रेवो, गिर्राज सिंह, अमर सिंह, खेमो, शिव सिंह ठाकुर, पंकज सिंह सहित गांव के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।

भीम सिंह गडासिया एवं पुष्पेंद्र सिंह गडासिया ने सरपंच आरती लच्छी ठाकुर को जीत की बधाई देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गांव विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी।
ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल में गांव की प्रगति एवं विकास की उम्मीद जताई।





